ETV Bharat / state

यमुना एक्सप्रेस-वे पर एंबुलेंस ने कार को मारी टक्कर, 4 घायल

author img

By

Published : Jul 11, 2021, 12:05 AM IST

मथुरा के बलदेव थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे पर एंबुलेंस ने कार को टक्कर मार दी. इसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसे का कारण ओवरटेक करने की वजह बताई जा रही है.

यमुना एक्सप्रेस-वे पर एंबुलेंस ने कार को मारी टक्कर,
यमुना एक्सप्रेस-वे पर एंबुलेंस ने कार को मारी टक्कर,

मथुरा: जिले के बलदेव थाना क्षेत्र यमुना एक्सप्रेस-वे पर शनिवार की देर शाम को दिल्ली से आगरा जा रही कार से एंबुलेंस टकरा गई. इसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. और घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. यमुना एक्सप्रेस वे पर ओवरटेक करने के चलते हुआ हादसा.

यमुना एक्सप्रेस वे पर एंबुलेंस पलटी
बलदेव थाना क्षेत्र यमुना एक्सप्रेस-वे माइलस्टोन संख्या 145 पर शनिवार की देर शाम कार से टकराकर एंबुलेंस पलट गई. इसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, कार सवार दंपत्ति अमित कुमार निवासी बनारस आगरा से दिल्ली की ओर जा रहे थे. तभी तेज रफ्तार एंबुलेंस ओवरटेक करने के चक्कर में कार से टकराकर पलट गई, जिसमें कार सवार अमित कुमार, बेटी मिताली सिंह घायल हो गए. दूसरी तरफ एंबुलेंस चालक और एक अन्य व्यक्ति एक गंभीर रूप से घायल हो गए.

पुलिस मौके पर पहुंची
यमुना एक्सप्रेस वे पर एंबुलेंस पलटने की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया. जहां एक व्यक्ति की हालत नाजुक बनी हुई है. क्रेन की सहायता से यमुना एक्सप्रेस वे पर टकराए दोनों वाहनों को सर्विस रोड के किनारे खड़ा करा दिया गया है.

इसे भी पढ़ें-चौथी मंजिल से गिरकर मासूम की मौत, 5 घंटे तक ढूंढ़ते रहे परिजन

बलदेव थानाध्यक्ष नरेंद्र यादव ने बताया कि यमुना एक्सप्रेस-वे माइलस्टोन संख्या 145 पर एंबुलेंस ने कार को टक्कर मार दी. जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं .घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसे का कारण ओवरटेक करने की वजह बताई जा रही है.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.