ETV Bharat / state

पूजा-अर्चना कर वसुंधरा राजे ने गोवर्धन पर्वत की लगाई परिक्रमा

author img

By

Published : Mar 7, 2021, 6:18 PM IST

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया मथुरा के गोवर्धन नगरी पहुंचकर पूछरी के लोटा, श्रीनाथजी मंदिर और दानघाटी मंदिर में पूजा-अर्चना की. गोवर्धन नगरी पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने वसुंधरा राजे का स्वागत किया.

वसुंधरा राजे सिंधिया
वसुंधरा राजे सिंधिया

मथुराः राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे सिंधिया रविवार को सुबह 11:30 पर गिरिराज की नगरी गोवर्धन पहुंची. पूछरी का लोटा और श्रीनाथजी मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद पूर्व सीएम का काफिला गोवर्धन दानघाटी मंदिर में पहुंचा. यहां वसुंधरा राजे ने इस दौरान गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा लगाई. पूर्व सीएम के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे. वहीं स्थानीय लोग और बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने वसुंधरा राजे का भव्य स्वागत किया.

ये भी पढ़ें-राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे पहुंची मथुरा, उमड़ा जनसमूह


वसुंधरा राजे ने मीडिया से बनाई दूरी
राजस्थान पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया अपने जन्मदिन के उपलक्ष में देव यात्रा पर निकली है. गोवर्धन पहुंचने के बाद वसुंधरा राजे ने मीडिया से दूरी बनाई रखी और कहा दो दिवसीय दौरे पर ब्रज में मंदिरों के दर्शन करने के लिए आई हूं. ब्रज चौरासी कोस की परिक्रमा भी लगाऊंगी. वसुंधरा राजे ने गोल्फ वाहन द्वारा गोवर्धन की परिक्रमा भी लगाई. वसुंधरा राजे सिंधिया रविवार की देर शाम गोवर्धन से राजस्थान के भरतपुर जिले के डीग कस्बे के लिए रवाना हो गईं.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.