ETV Bharat / state

यात्रियों से भरी हुई बस रेलिंग तोड़कर पलटी, कई घायल

author img

By

Published : Jun 12, 2021, 8:24 PM IST

मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे के माइलस्टोन 117 पर एक सड़क हादसा हो गया. मौके पर पहुंची पुलिस और यमुना एक्सप्रेस-वे पर सुरक्षाकर्मियों ने स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया.

etv bharat
etv bharat

मथुरा: महावन थाना क्षेत्र के अंतर्गत यमुना एक्सप्रेस-वे के माइलस्टोन 117 पर सवारियों से भरी एक बस रेलिंग तोड़ती हुई यमुना एक्सप्रेस-वे के नीचे जा गिरी. इसके चलते बस में सवार कई लोग लोग घायल हो गए. चीख-पुकार सुनकर आसपास के खेतों पर काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे. स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी. इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस और यमुना एक्सप्रेस-वे पर सुरक्षाकर्मियों ने स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया.

यह भी पढ़ें: 1 जून से खुलेंगे बांके बिहारी मंदिर के कपाट, यहां होगा रजिस्‍ट्रेशन


बिहार से लुधियाना सवारियों से भरी हुई बस यमुना एक्सप्रेस-वे होते हुए जा रही थी. जैसे ही बस महावन थाना क्षेत्र के अंतर्गत यमुना एक्सप्रेस वे के माइलस्टोन 117 पर पहुंची, तभी चालक का बस से नियंत्रण खो गया और बस बैरिकेडिंग तोड़ती हुई यमुना एक्सप्रेस-वे से नीचे जा गिरी.

यमुना एक्सप्रेस-वे पर सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. वाहन चालकों की जरा सी लापरवाही उनके और दूसरों के लिए जानलेवा साबित हो रही है. ऐसा ही एक मामला शनिवार को देखने को मिला. यहां सवारियों से भरी हुई एक बस अनियंत्रित होते हुए रेलिंग तोड़ती हुई यमुना एक्सप्रेस-वे से नीचे जा गिरी. इसके चलते बस में सवार छह से अधिक लोग घायल हो गए. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया. बस को बहुत मुश्किल से यमुना एक्सप्रेस-वे के नीचे से हटवाया गया.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.