ETV Bharat / state

प्रियंका गांधी के 40 फीसद टिकट देने के एलान के बाद जानिए महिलाओं ने क्या कहा ?

author img

By

Published : Oct 19, 2021, 9:57 PM IST

Updated : Oct 19, 2021, 10:43 PM IST

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के रण का आगाज हो चुका है. सभी राजनीतिक दल आगामी चुनाव को लेकर तोड़-जोड़ के समीकरण में जुटे हैं. इसी क्रम में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने चुनावी मैदान में उतरने के लिए 40 प्रतिशत महिला प्रत्याशियों को टिकट देने की घोषणा करके नया दांव खेला है. प्रियंका के इस फैसले पर क्या कहतीं हैं महिलाएं, रिपोर्ट देखिए...

प्रियंका गांधी के 40 फीसद टिकट देने के एलान पर महिलाओं की राह
प्रियंका गांधी के 40 फीसद टिकट देने के एलान पर महिलाओं की राह

लखनऊ : कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में महिलाओं को खास अहमियत दी है. अब तक विभिन्न राजनीतिक दल महिलाओं को प्रतिनिधित्व देने की बात करते थे, लेकिन यह सिर्फ बातों तक ही सीमित रह जाता था. वहीं प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश की राजनीति में महिलाओं की जोरदार तरीके से एंट्री कराने का मास्टर स्ट्रोक खेलकर अन्य दलों को हैरत में डाल दिया है.

प्रियंका ने गांधी ने मंगलवार को एलान किया, कि कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश में 40% महिलाओं को टिकट देगी. जैसे ही उन्होंने यह घोषणा की महिलाओं के चेहरे खिल गए. प्रियंका के इस कदम का महिलाएं जोरदार स्वागत कर रही हैं और कह रही हैं कि अन्य पार्टियों को भी अब कांग्रेस की ही राह पर चलना होगा. 'ईटीवी भारत' ने प्रियंका गांधी के इस कदम को लेकर कई महिलाओं से बात की.

प्रियंका गांधी के 40 फीसद टिकट देने के एलान पर महिलाओं की राह

बातचीत के दौरान महिलाओं ने प्रियंका गांधी के फैसले की सराहना की. स्थानीय महिला प्रभा पाल ने कहा, कि प्रियंका गांधी का यह फैंसला लिए कोई ताज्जुब की बात नहीं है. प्रभा पाल का कहना है, कि पंचायत चुनाव में राजीव गांधी ने सबसे पहले महिलाओं को 33% टिकट देने की घोषणा की थी. उसके बाद राजनीति में महिलाओं की सक्रियता बढ़ी है. वहीं अब कांग्रेस पार्टी ने महिलाओं को 40% तक मौका देने की बात कही है, जो सराहनीय है.

प्रियंका गांधी के 40 फीसद टिकट देने के एलान पर महिलाओं की राह

प्रियंका के इस निर्णय से उन्हें खुशी है, क्योंकि अब बड़ी संख्या में महिलाओं को विधानसभा चुनाव लड़ने का मौका मिलेगा. उन्होंने कहा, कि प्रियंका के इस निर्णय के बाद उनके लिए आज ही दीवाली हो गई है. प्रियंका गांधी ने संदेश दिया है कि महिलाएं अपने घर का कचरा साफ कर सकतीं हैं, तो उत्तर प्रदेश का कचरा भी साफ कर सकेंगी.

एक अन्य स्थानीय महिला स्नेहलता भी प्रियंका गांधी के इस निर्णय से काफी खुश नजर आईं. उनका कहना है कि महिलाएं हमेशा से पुरुष समाज में पीछे धकेली जाती रही हैं. प्रियंका गांधी ने महिलाओं का जोश बढ़ाया है. अब ज्यादा से ज्यादा महिलाएं राजनीति में आना चाहेंगी. महिला शिवानी सिंह कहती हैं, कि प्रियंका गांधी ने आज घोषणा की है कि 40% महिलाओं को सीटें दी जाएंगी. उससे महिलाओं के अंदर एक नया जोश आ गया है. अन्य राजनीतिक दलों की प्रियंका के इस निर्णय से रातों की नींद गायब हो जाएगी. इस निर्णय से बहुत ज्यादा फायदा कांग्रेस पार्टी को मिलेगा.

प्रियंका गांधी के 40 फीसद टिकट देने के एलान पर महिलाओं की राह

नीलम चौरसिया कहती हैं कि बहुत सोंच समझकर प्रियंका ने यह निर्णय लिया है. चुनाव में महिलाओं को 40% सीटें देने का फैंसला महिलाओं के हित में लिया है. नीलम चौरसिया कहतीं हैं, कि आज महिलाओं को दीपाली, दशहरा और नवरात्र के व्रत का फल मिल गया है. कांग्रेस के इस फैसले से महिलाएं बहुत आगे जाएंगी.

प्रवुद्ध वर्ग ने की प्रियंका के फैसले की सराहना

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एक अहम बात कही है. प्रियंका के बयान के बाद तमाम राजनीतिक दलों और महिलाओं की प्रतिक्रियाएं आ रहीं हैं. कुछ लोगों ने प्रियंका गांधी के बयान का स्वागत किया, तो लोगों ने उनके बयान का कटाक्ष किया.

दरअसल, कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा, कि वह यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में 40% तक महिलाओं को टिकट देंगी. प्रियंका के इस कथन के बाद बयानवाजी का दौर शुरू हो गया. इसी क्रम में ईटीवी भारत की टीम ने प्रियंका के बयान को लेकर प्रबुद्ध वर्ग की महिलाओं का राय जानने की कोशिश की. बातचीत के दौरान प्रबुद्ध वर्ग की महिलाओं ने प्रियंका गांधी के इस फैसले की जमकर तारीफ की.

प्रियंका गांधी के 40 फीसद टिकट देने के एलान पर महिलाओं की राह

लखनऊ के बीकेटी निवासी मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर दीपिका ने कहा, कि प्रियंका गांधी द्वारा महिलाओं को विधानसभा चुनाव में 40% टिकट देने का फैंसला सराहनीय है. महिलाओं को चुनाव में 40% टिकट मिलेगी तो उन्हें आगे बढ़ने का मौका मिलेगा और महिलाओं का कद बढ़ेगा. डॉक्टर दीपिका बतातीं है, कि यदि महिलाओ का राजनीति में कद बढ़ेगा तो वह महिलाओं की बात सुनेंगी.

जब महिलाओं के हाथ में पॉवर होगी, तो महिलाओं के लिए अवसर खुलेंगे. जब महिलाएं सक्षम होंगी, तो वह अपने हक के लिए लड़ सकेंगी. उन्होंने कहा, कि यदि महिलाओं को राजनीतिक क्षेत्र में मिलेगा तो वह देश के लिए बेहतर कार्य करेंगी. लखनऊ निवासी एक प्राइवेट कर्मचारी महिला शलाका ने कहा, कि प्रियंका गांधी की यह पहल काफी अच्छी है. शलाका का कहना है, कि राजनीति में महिलाओं को पुरुषों की अपेक्षा कम मौका मिलता है. यदि महिलाओं को पुरुषों के मुकावले राजनीतिक क्षेत्र में मौका मिले, तो वह अच्छा कर सकतीं हैं.

बीजेपी और आप आदमी पार्टी ने कांग्रेस की नीति पर उठाए सवाल
कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने कहा, कि वह यूपी के आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में महिलाओं को 40% तक टिकट देंगी. प्रियंका गांधी के इस बयान से प्रदेश भर की महिलाओं ने उनके इस फैसले का सम्मान किया है. वहीं बीजेपी और आप नेताओं ने प्रियंका के इस बयान पर सवाल उठाए हैं.

प्रियंका गांधी के 40 फीसद टिकट देने के एलान पर महिलाओं की राह

प्रियंका के बयान पर बीजेपी नेता उपमा पांडे ने पलटवार किया है. बीजेपी नेता उपमा पांडे ने कांग्रेस के इस फैसले को चुनावी जुमला बताया. उन्होंने कहा, कि देश व प्रदेश में बीजेपी सरकार से पहले कांग्रेस पार्टी ने कई वर्षों तक शासन किया है. कांग्रेस पार्टी को अब चुनावी समय में बहन-बेटियों की याद आ रही है. बीजेपी नेता उपमा पांडे ने सवाल उठाया, कि कांग्रेस की सरकार में अब तक महिलाओं के लिए कितना कार्य किया.

वहीं दूसरी तरफ आप आदमी पार्टी की प्रवक्ता हुदा जरीवाला ने प्रियंका गांधी के फैसले का स्वागत किया. साथ ही उन्होंने प्रियंका के बयान पर सवाल भी उठाए. उन्होंने कहा, कि वह प्रियंका गांधी के बयान का सम्मान और स्वागत करतीं हैं. आगामी समय में यह देखना होगा, कि क्या महिलाओं को वास्तविकता में इसका लाभ मिलेगा अथवा यह बयान सिर्फ जुमला बनकर रह जाएगा. उन्होंने कांग्रेस से सवाल किया क्या प्रियंका गांधी की पार्टी ने 33% महिला आरक्षण के मुद्दे पर खरे उतरे हैं.

इसे पढ़ें- कांग्रेस का वूमन कार्ड... लेकिन राजनीति में आज भी हाशिए पर महिलाएं

Last Updated : Oct 19, 2021, 10:43 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.