ETV Bharat / state

Weather Update : 5 दिनों तक मौसम रहेगा सामान्य, नहीं गिरेगा तापमान

author img

By

Published : Nov 16, 2022, 9:36 AM IST

उत्तर प्रदेश में सर्दी ने दस्तक दे दी है. लोग पूर्वानुमान लगा रहे थे कि इस बार नवंबर माह में ही कड़ाके की सर्दी शुरू हो जाएगी. फिलहाल, अभी तक उत्तर प्रदेश के पूर्वी तथा पश्चिमी इलाकों में मौसम सामान्य (weather will be normal) बना हुआ है.

a
a

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में सर्दी ने दस्तक दे दी है. लोग पूर्वानुमान लगा रहे थे कि इस बार नवंबर माह में ही कड़ाके की सर्दी शुरू हो जाएगी. फिलहाल, अभी तक उत्तर प्रदेश के पूर्वी तथा पश्चिमी इलाकों में मौसम सामान्य (weather will be normal) बना हुआ है. अधिकतम तापमान 28 से 30 तथा न्यूनतम तापमान 12 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच में दर्ज किया गया है. मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, आने वाले 5 दिनों तक तापमान में ज्यादा परिवर्तन की संभावना नहीं है. सुबह व शाम के समय हल्की धुंध छाई रहेगी, दिन में धूप खिलेगी.



प्रमुख शहरों का तापमान : लखनऊ में मंगलवार को मौसम साफ रहा. सुबह के समय हल्की धुंध छाई रही. दिन में धूप खिली. सुबह व शाम के समय हल्की हवा चलने से ठंड का एहसास बना रहा. अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जोकि सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस अधिक है, वहीं न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जोकि सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस अधिक है.

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, बुधवार को लखनऊ में आसमान साफ रहेगा. सुबह व शाम के समय हल्का कोहरा छाया रहेगा अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

कानपुर नगर : जिले में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जोकि सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस कम है, वहीं अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

गोरखपुर : जिले में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जोकि सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस कम है, वहीं अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.


वाराणसी : जिले में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जोकि सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस कम है, वहीं अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.


प्रयागराज : जिले में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जोकि सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस कम है, वहीं अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.


मेरठ : जिले में न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जोकि सामान्य से 3.6 डिग्री सेल्सियस अधिक है. अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जोकि सामान्य है.

आगरा : जिले में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जोकि सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस अधिक है, वहीं अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.


लखनऊ मौसम विज्ञान विभाग के निदेशक मोहम्मद दानिश ने बताया कि उत्तर प्रदेश में आने वाले 5 दिनों का मौसम शुष्क बना रहेगा. बारिश की संभावना नहीं है. अधिकतम और न्यूनतम तापमान में ज्यादा बदलाव होने की संभावना नहीं है.

यह भी पढ़ें : राजनाथ सिंह ने कहा, लखनऊ के विकास के लिए हो रहे हर संभव प्रयास

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.