ETV Bharat / state

पहाड़ों से आने वाली ठंडी हवा दिलाएगी भीषण गर्मी से राहत

author img

By

Published : Mar 31, 2021, 12:33 PM IST

राजधानी लखनऊ में मंगलवार को अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य है. वहीं न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से 3 डिग्री अधिक है. बुधवार को राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

etv bharat
पहाड़ों से आने वाली ठंडी हवा भीषण गर्मी से दिलाएगी राहत

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के अधिकतर जिलों में पारा 35 डिग्री सेल्सियस से 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है. मार्च माह में भीषण गर्मी पड़नी शुरू हो गई है. भीषण गर्मी के कारण दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा छाया रह रहा है. पसीने और उमस से लोगों का बुरा हाल है. मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार पहाड़ों से आने वाली हवाओं के कारण अगले एक दो दिनों में तापमान में थोड़ी गिरावट आएगी. यह गिरावट 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक अलग-अलग जिलों में रहेगी. जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलने की संभावना है.

इसे भी पढ़ें- न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस की हुई गिरावट, जानिए मौसम का हाल


क्या कहना है मौसम वैज्ञानिकों का
राजधानी लखनऊ में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से 3 डिग्री अधिक है. वहीं अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो की सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक है. बुधवार को राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. मौसम वैज्ञानिक डॉ. जेपी गुप्ता ने बताया कि पहाड़ों पर उत्तरी पश्चिमी विक्षोभ चलने के कारण मैदानी क्षेत्रों में तापमान में वृद्धि हुई है. उत्तरी पश्चिमी विक्षोभ से पहाड़ों पर बर्फबारी भी हुई है. विक्षोभ समाप्त होने की वजह से पहाड़ों से ठंडी हवाएं मैदानी क्षेत्रों में आ रही हैं. जिससे उत्तर प्रदेश के अधिकतर जिलों में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की कमी आएगी.


जानिए...बुधवार को अपने शहर का अनुमानित तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

शहरन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
लखनऊ19.0 39.0
कानपुर21.042.0
मुजफ्फरनगर22.034.0
वाराणसी21.040.0
बांदा23.042.0
गोरखपुर20.0 37.0
आगरा22.042.0
अलीगढ़22.040.0
मेरठ20.0 39.0
झांसी24.043.0
प्रयागराज24.043.0
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.