ETV Bharat / state

Up Weather : पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ हल्की बारिश की चेतावनी

author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : Sep 4, 2023, 10:05 AM IST

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार राजधानी लखनऊ में सोमवार को बादलों की आवाजाही रहेगी. अधिकतम तापमान 36 व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

Etv Bharat
Etv Bharat

लखनऊ : मौसम विज्ञान विभाग ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताते हुए पूर्वी उत्तर प्रदेश की कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई है. साथ ही पूर्वी उत्तर प्रदेश के एक दो स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की चेतावनी जारी की है. रविवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश में एक या दो स्थानों पर गरज और बिजली चमकने के साथ बहुत हल्की बारिश हुई. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहा.

मौसम विभाग की चेतावनी.
मौसम विभाग की चेतावनी.

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के सभी मंडलों में दिन के तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ. राज्य के वाराणसी, प्रयागराज, अयोध्या, कानपुर, झांसी मंडलों में दिन का तापमान तीन से लेकर 5 डिग्री सेल्सियस सामान्य से काफी अधिक रिकॉर्ड किया गया. अन्य सभी मंडलों में अधिकतम तापमान सामान्य 1.6 डिग्री सेल्सियस से लेकर 3.0 डिग्री सेल्सियस तक अधिक दर्ज किया गया. रविवार को उत्तर प्रदेश का कानपुर देहात सबसे अधिक गर्म जिला रहा. जहां पर अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. रात का तापमान की बात की जाए तो गोरखपुर, वाराणसी, लखनऊ, मुरादाबाद, झांसी, आगरा और मेरठ मंडलों में रात्रि का तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस से लेकर 3.0 डिग्री सेल्सियस तक अधिक दर्ज किया. राज्य के शेष मंडलों में तापमान सामान्य अथवा सामान्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस कम व 1.5 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया. राज्य में न्यूनतम तापमान बरेली में 25 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया.




प्रमुख शहरों का तापमान : राजधानी लखनऊ में रविवार को आसमान साफ रहे तेज धूप निकली. रविवार को दिन में तेज धूप निकलने के कारण सड़कों पर इसका असर दिखा. यहां का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक है. न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक है. कानपुर नगर में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है. अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक है.

आगरा का तापमान.
आगरा का तापमान.

गोरखपुर में न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक है. अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक है. वाराणसी में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है. अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक है.

UP Weather : पूर्वी उत्तर प्रदेश को भीषण गर्मी से जल्दी मिलेगी निजात, इस दिन से होगी झमाझम बरसात


प्रयागराज में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है. अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक है. मेरठ में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक है. अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक है.



यह भी पढ़ें : यूपी में बारिश का कहर : कई गांवों में घुसा बाढ़ का पानी, लोगों के आवागमन बंद

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.