ETV Bharat / state

उत्तरी पश्चिमी हवाओं से ठिठुरा उत्तर प्रदेश, फैजाबाद रहा सबसे ठंडा, घने कोहरे की चेतावनी

author img

By

Published : Dec 30, 2022, 8:49 AM IST

उत्तर प्रदेश में इन दिनों पहाड़ों जैसी ठंडक पड़ रही है. उत्तरी पश्चिमी हवाएं चलने से यूपी के कई जिलों में ठिठुरन बनी हुई है. गुरुवार को फैजाबाद जिले का तापमान सबसे कम न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया.

c
c

लखनऊ : पहाड़ों से आ रही उत्तरी पश्चिमी बर्फीली हवाएं (icy winds) उत्तर प्रदेश (cold in uttar pradesh) में अपना कहर बरपा रही हैं. सर्द हवाओं के कारण न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है. साथ ही घने कोहरे का सितम भी लगातार जारी है. घने कोहरे के कारण सुबह व शाम ठंड में वृद्धि होने के साथ ही यातायात के साधनों पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है. कड़ाके की ठंड को देखते हुए उत्तर प्रदेश के कई जिलों में छोटे बच्चों के स्कूलों को बंद कर दिया गया है. प्रशासन की ओर से प्रमुख चौराहों पर अलाव जलाने के साथ ही रैन बसेरों को भी चुस्त-दुरुस्त करने के आदेश दिए गए हैं.


मौसम विज्ञान विभाग (meteorological department) ने उत्तर प्रदेश के देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, गाजियाबाद, हापुर, गौतम बुध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, लखनऊ, बाराबंकी तथा इसके आसपास के इलाकों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग के अनुसार बाराबंकी 6, हरदोई 7, कानपुर नगर 5.8, इटावा 7, गोरखपुर 7, सोनभद्र 7, सुल्तानपुर 5.5, फैजाबाद 5, रायबरेली 6, बरेली 5, शाहजहांपुर 5, बिजनौर 7, मुरादाबाद 7, मुजफ्फरनगर का तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है. गुरुवार को उत्तर प्रदेश का फैजाबाद जिला सबसे ठंडा रहा. यहां का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रहा. झांसी में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.


प्रमुख शहरों का तापमान (temperature of major cities) : राजधानी लखनऊ में गुरुवार को सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा. घने कोहरे के कारण यातायात व्यवस्था चरमरा गई. चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कई विमान अपने तय समय पर उड़ान नहीं भर सके. इसके अलावा सड़कों पर चलने वाले वाहन भी रेंगते नजर आए. दिन में हल्की धूप खिली अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. शुक्रवार को राजधानी लखनऊ में सुबह व शाम के समय कोहरा छाया रहेगा. दिन में हल्की धूप खिलेगी अधिकतम तापमान 21 व न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. दिन में 5 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से उत्तरी पश्चिमी हवाएं चलेंगी.

कानपुर नगर में न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. गोरखपुर में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वाराणसी का न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. प्रयागराज में न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस तथा अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा. मेरठ में न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस तथा अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहा. आगरा में न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. लखनऊ मौसम विज्ञान विभाग के प्रभारी मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश (Meteorologist Mohammad Danish) ने बताया कि आने वाले 3 दिनों तक उत्तर प्रदेश के आइसोलेटेड स्थानों पर घना कोहरा छाया रहेगा. दिन में कुछ स्थानों पर उतरी पश्चिमी हवाएं चलती रहेंगी. अधिकतम और न्यूनतम तापमान में ज्यादा परिवर्तन नहीं होगा. मौसम सूखा रहेगा बारिश की संभावना नहीं है.

यह भी पढ़ें : दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को जहर खिलाकर मारने का आरोप, पति समेत चार पर मुकदमा दर्ज

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.