ETV Bharat / state

यूपी में कड़ाके की ठंड, तापमान 4 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंचा

author img

By

Published : Dec 16, 2022, 11:22 AM IST

यूपी में कड़ाके की ठंड (up weather news) हो रही है. यहां के कई इलाकों में तापमान 4 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंच गया है.

Etv Bharat
Etv Bharat up weather news यूपी में कड़ाके की ठंड मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश Meteorologist Mohammad Danish up weather forecast 15 days

लखनऊ: पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के बाद चल रही पश्चिमी हवाओं ने मैदानी इलाकों में ठिठुरन बढ़ा दी है. ठंडी हवा चलने से दिन व रात के तापमान में 3 से लेकर 5 डिग्री सेल्सियस तक की कमी दर्ज की गई. (up weather news) उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे रिकॉर्ड किया गया वहीं गुरुवार को मुजफ्फरनगर जिला सबसे ठंडा रहा. यहां पर न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

वहीं बरेली में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस, बिजनौर में 7 डिग्री सेल्सियस, आगरा में 8, रायबरेली में आठ, फतेहपुर में 7, कानपुर नगर में आठ, लखनऊ में 9.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. मुजफ्फरनगर जिले में रिकॉर्ड किया गया न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस इस सीजन का सबसे कम तापमान है.

प्रमुख शहरों के तापमान:

लखनऊ
राजधानी लखनऊ में पिछले दो-तीन दिनों से पश्चिमी हवाएं चल रही हैं. ठंडी हवाएं चलने से तापमान भी गिरावट हुई है. न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस से 9 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस से 26 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है. मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार शुक्रवार को सुबह और शाम के समय हल्का कोहरा छाया रहेगा. वहीं अधिकतम तापमान 25 व न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

कानपुर नगर
कानपुर नगर में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो कि सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस कम है. वहीं अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो कि सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस कम है.

गोरखपुर
गोरखपुर में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो कि सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस कम है. वहीं अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो कि सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस कम है.

वाराणसी
वाराणसी में न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो कि सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस अधिक है. वहीं अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो कि सामान्य है.

प्रयागराज
प्रयागराज में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो कि सामान्य है. वहीं अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो कि सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस अधिक है.

मेरठ
मेरठ में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो कि सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक है. वहीं अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो कि सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक है.

आगरा
आगरा में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो कि सामान्य है. वहीं अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो कि सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस कम है.

मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश (Meteorologist Mohammad Danish) ने बताया कि आने वाले 5 दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा बारिश की संभावना नहीं है. अधिकतम और न्यूनतम तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा ठंडी हवा चलने से तापमान में दो से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई है. (up weather forecast 15 days)

ये भी पढ़ें- लखनऊ में तैनात मेजर हुआ हनी ट्रैप का शिकार, ब्लैकमेल से परेशान होकर दर्ज कराई FIR

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.