ETV Bharat / state

लखनऊ: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का राजधानी आगमन आज

author img

By

Published : Jul 19, 2019, 12:46 PM IST

भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार राजधानी लखनऊ आ रहे हैं. नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के लिए बीजेपी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है. निवर्तमान अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पांडेय अपना कार्यभार नए अध्यक्ष को सौंपेंगे.

नए प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

लखनऊ : प्रदेश के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह शुक्रवार को करीब 2:00 बजे लखनऊ एयरपोर्ट आएंगे और फिर वहां से सीधे पार्टी मुख्यालय के लिए रवाना होंगे. इस दौरान रास्ते में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने तमाम जगहों पर उनके भव्य स्वागत की तैयारी की है.

नए प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

नए प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत-

  • प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह आज करीब 2:00 बजे लखनऊ एयरपोर्ट आएंगे.
  • वहां से सीधे पार्टी मुख्यालय के लिए रवाना होंगे.
  • इस बीच रास्ते में वह पंडित दीनदयाल उपाध्याय, महात्मा गांधी सहित तमाम महापुरुषों की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे.
  • पार्टी मुख्यालय पर अध्यक्षी सम्बोधन भाषण पढ़ेंगे.
  • स्वागत समारोह में मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ,डॉक्टर दिनेश शर्मा व निवर्तमान बीजेपी अध्यक्ष डॉक्टर महेंद्र सिंह सहित तमाम बड़े नेता उपस्थित रहेंगे.
  • नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है.
  • कार्यकर्ताओं ने सड़कों के दोनों तरफ बड़े-बड़े होर्डिंग, कटआउट व झंडे लगाए हैं.
Intro:एंकर
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का अध्यक्ष बनने के बाद आज पहली बार उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ आ रहे हैं नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के लिए बीजेपी कार्यकर्ताओं में इस कदर उत्साह है की एयरपोर्ट से लेकर विधान सभा मार्ग इस्थित यूपी बीजेपी मुख्यालय तक सड़कों को भगवामय बना दिया गया है बड़े-बड़े होर्डिंग और कट आउट स्वागत के लिए लगाए गए हैं बीजेपी मुख्यालय पर भी एक स्वागत समारोह का भव्य पंडाल बनाया गया है।




Body:नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रतदेव सिंह आज करीब 2:00 बजे लखनऊ एयरपोर्ट आएंगे और फिर वहां से सीधे पार्टी मुख्यालय के लिए रवाना होंगे इस बीच रास्ते में वह पंडित दीनदयाल उपाध्याय सहित महात्मा गांधी सहित तमाम महापुरुषों की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए बीजेपी मुख्यालय तक आएंगे इस दौरान रास्ते में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने तमाम जगहों पर उनका भव्य स्वागत करने को लेकर तैयारी की है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने एयरपोर्ट से लेकर यूपी बीजेपी मुख्यालय तक कई जगहों पर तोरण द्वार बनाए हैं जहां पर उनका स्वागत किया जाएगा। कार्यकर्ताओं ने सड़कों के दोनों तरफ बड़े-बड़े होर्डिंग कटआउट व अन्य तरह के पोस्टर बैनर झंडे लगाए हुए हैं जिनसे स्वतन्त्र देव सिंह बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उनके आगमन पर स्वागत कर रहे हैं।

बाईट

गोविंद नारायण शुक्ला, प्रदेश महामंत्री यूपी भाजपा
नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह व जोश है। वह आज पहली बार लखनऊ आ रहे हैं उनके स्वागत के लिए लखनऊ ही नहीं प्रदेश भर से कार्यकर्ता काफी संख्या में आए हैं और उनका स्वागत करेंगे।



Conclusion:यूपी बीजेपी मुख्यालय में भी एक भव्य स्वागत पंडाल बनाया गया है जिसमें नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का स्वागत किया जाएगा। स्वागत समारोह में मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य डॉक्टर दिनेश शर्मा निवर्तमान बीजेपी अध्यक्ष डॉक्टर महेंद्र सिंह सहित तमाम बड़े नेता उपस्थित रहेंगे बीजेपी मुख्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष को भी सजाया और संवारा गया है स्वागत समारोह के बाद स्वतंत्र देव सिंह अपना अध्यक्षीय संबोधन भी करेंगे।
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.