ETV Bharat / state

UP ATS के जवान आशीष दीक्षित ने फतह की यूरोप के सबसे ऊंची पर्वत चोटी एल्ब्रुस

author img

By

Published : Aug 20, 2021, 2:59 AM IST

यूपी एटीएस के जवान आशीष दीक्षित ने यूरोप के सर्वोच्च शिखर माउंट एल्ब्रुस को फतह कर उस पर तिरंगा फहरा दिया है. यह कारनामा उन्होंने 75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर किया।.इस शिखर की ऊंचाई 5692 मीटर है. इससे पहले भी वर्ष 2020 में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आशीष ने अफ्रीका महाद्वीप के सर्वोच्च शिखर माउंट किलिमंजारो, तंजानिया पर भारत का तिरंगा फहराने के साथ ही यूपी पुलिस का भी ध्वज फहराया था.

UP ATS के जवान आशीष दीक्षित ने फतह की यूरोप के सबसे ऊंची पर्वत चोटी एल्ब्रुस
UP ATS के जवान आशीष दीक्षित ने फतह की यूरोप के सबसे ऊंची पर्वत चोटी एल्ब्रुस

लखनऊ: देश जब 75वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न मना रहा था, उसी समय यूपी एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (UP ATS) के जवान आशीष दीक्षित ने दुनिया में देश का मान बढ़ाया. आशीष दीक्षित ने यूरोप की सबसे ऊंची पर्वत चोटी एल्ब्रुस (5692 मीटर) को फतह कर लिया. आशीष ने यूरोप के सबके ऊंची पर्वत चोटी एल्ब्रुस (5692 मीटर) पर तिरंगे के साथ यूपी पुलिस का ध्वज फहराया. इससे पूर्व भी वर्ष 2020 में 71वें गणतंत्र दिवस पर आशीष ने अफ्रीका की सबसे ऊंची पर्वत चोटी किलिमंजारो पर तिरंगे के साथ यूपी पुलिस का ध्वज फहराया था.

आशीष दीक्षित उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के ग्राम कर्मी बिझालामऊ के रहने वाले हैं. आशीष साल 2015 में पुलिस विभाग में शामिल हुए थे. वह यूपी एटीएस के आतंकवाद निरोधक दस्ते में बतौर कमांडो तैनात हैं. आपको बता दें कि किलिमंजारो अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची पर्वत चोटी है. यह एक एकल पर्वत है यानी किसी दूसरे पर्वत श्रृंखला का हिस्सा नहीं है. इससे पूर्व भी वह बिना किसी विशेष सहायता के कई पर्वत चोटियों को फतह कर चुके हैं. आशीष दीक्षित के इस कारनामे की वजह से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यूपी एटीएस की पहचान बनी है.

आशीष बताते हैं कि, उनका लक्ष्य है कि वह ऐवरेस्ट सहित सात महाद्वीपों के सर्वोच्च शिखर को फतह करेंगे, जिस क्रम में आशीष अब तक दो महाद्वीप अफ्रीका और यूरोप फतह कर चुके हैं. वर्तमान समय में आशीष यूपी एटीएस के अंतर्गत गठित SPOT (स्पेशल पुलिस ऑपरेशन टीम) का हिस्सा है. आशीष को वर्ष 2020 में पुलिस महानिदेशक का प्रशंसा चिन्ह-रजत भी प्रदान किया जा चुका है.

आशीष के द्वारा प्राप्त किए गए प्रशिक्षण का विवरण

  • एडवेंचर कोर्स - 2018 (जवाहर इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग, पहलगाम, जम्मू-कश्मीर)
  • स्कीइंग कोर्स - 2019 (जवाहर पर्वतारोहण संस्थान, पहलगाम, जम्मू-कश्मीर)
  • बेसिक पर्वतारोहण कोर्स - 2019 (जवाहर पर्वतारोहण संस्थान, पहलगाम, जम्मू-कश्मीर)
  • एडवांस माउंटेनियरिंग कोर्स - 2021 (हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग दार्जिलिंग,पश्चिम बंगाल)

इसे भी पढ़ें-उत्तराखंड SDRF के जवान ने यूरोप की सबसे ऊंची चोटी पर फहराया तिरंगा

आशीष के द्वारा विजित भारतीय पर्वत चोटियां (हिमालयन रेंज)

  • माउंट स्टोक कांगड़ी,- लद्दाख, जुलाई-2019, 6153 मीटर
  • माउंट पालुंग-पश्चिम सिक्किम अप्रैल-2021, 18000 फीट
  • माउंट युनम, हिमाचल प्रदेश, जुलाई-2021, 6111 मीटर
  • माउंट माचोई चोटी, जम्मू कश्मीर, अगस्त-2019, 5458 मीटर

आशीष के द्वारा विजित अंतर्राष्ट्रीय पर्वत चोटियां

  • माउंट किलिमंजारो, तंजानिया (अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी - 5895 मीटर) - 26 जनवरी, 2020
  • माउंट एल्ब्रुस, रूस (यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी -5642 मीटर) - 15 अगस्त, 2021
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.