ETV Bharat / state

राजनेताओं का आज का कार्यक्रम, जानें कौन कहां करेगा प्रचार

author img

By

Published : Feb 11, 2022, 6:57 AM IST

Lucknow latest news  etv bharat up news  UP Assembly Election 2022  Uttar Pradesh Assembly Election 2022  UP Election 2022 Prediction  UP Election Results 2022  UP Election 2022 Opinion Poll  UP 2022 Election Campaign highlights  UP Election 2022 live  UP Election 2022 Prediction  UP Election Results 2022  UP Election 2022 Opinion Poll  राजनेताओं का आज का कार्यक्रम  जानें कौन कहां करेगा प्रचार  Today program of politicians in uttar pradesh  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  पटियाली विधानसभा क्षेत्र  सीएम योगी आदित्यनाथ  भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह  उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य  प्रियंका गांधी वाड्रा  छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू  बसपा महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा  कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कासगंज के पटियाली विधानसभा क्षेत्र में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे तो वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ आज बदायूं, शाहजहांपुर और कासगंज में जनसभा को करेंगे. इधर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह आज रामपुर में होंगे तो सूबे के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य अमरोहा में प्रचार करेंगे. इसके अलावा कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज राजधानी लखनऊ में होंगी. वहीं, छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू आज लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे.

लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कासगंज के पटियाली विधानसभा क्षेत्र में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे. रैली में वह चार जिलों की 9 विधानसभा क्षेत्रों के मतदाताओं को साधेंगे. कासगंज की सदर विधानसभा और अमांपुर, पटियाली विधानसभा, एटा की मारहरा और एटा सदर, अलीगंज विधानसभा, बदायूं की दातागंज, शेखुपुर विधानसभा और फर्रुखाबाद जनपद की कायमगंज विधानसभा के कार्यकर्ता व समर्थक भी रैली में पहुंचेंगे. वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बदायूं के वजीरगंज और दातागंज इलाके में पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार व जनसभा को संबोधित करेंगे. यहां वो बिल्सी और बिसौली विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे. इसके बाद सीएम शाहजहांपुर के कांट और फिर पटियाली, कासगंज के लिए रवाना होंगे.

इधर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह आज रामपुर में चुनाव प्रचार करेंगे तो सूबे के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य अमरोहा में होंगे. कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा आज राजधानी लखनऊ में होंगी. साथ ही वो अन्य किसी जिले में प्रचार के लिए जा सकती हैं तो वहीं छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू आज लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे.

इसे भी पढ़ें - UP Election 2022: बाहुबली मुख्तार अंसारी ने पकड़ा राजभर का हाथ, SBSP से चुनावी मैदान में

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू आज तमकुहीराज में रहेंगे तो बसपा महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा आज शाहजहांपुर में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार करेंगे.

ऐसी ही जरूरी और विश्वसनीय खबरों के लिए डाउनलोड करें ईटीवी भारत ऐप

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.