ETV Bharat / state

CAA समर्थन में तिरंगा यात्रा निकालकर भाजपा का पलटवार

author img

By

Published : Jan 11, 2020, 10:04 PM IST

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाली. इस यात्रा के माध्यम से लोगों को CAA के विषय में जागरूक किया गया.

etv bharat
caa के समर्थन में निकाली गई तिरंगा यात्रा.

सहारनपुर: जिले के गांधी पार्क मैदान में शनिवार को नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में जनसभा का आयोजन किया गया. इस जनसभा में हरियाणा के मुख्यमंत्री मोहनलाल खट्टर को आना था, लेकिन वह किन्ही कारणों से नहीं आ पाए. जिसके बाद केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने मुख्य अतिथि की भूमिका निभाई. जनसभा के बाद भाजपा कार्यकर्ता हाथ में तिरंगा लेकर सड़कों पर निकले और लोगों को CAA के फायदे गिनाए.

सहारनपुर में तिरंगा यात्रा.

100 मीटर लंबा तिरंगा लेकर निकले भाजपा कार्यकर्ता

अम्बेडकरनगर में 100 मीटर लंबा तिरंगा लेकर निकाली गई तिरंगा यात्रा.

अम्बेडकरनगर:
भाजपा CAA के मुद्दे पर जनता को लामबंद करने की कोशिशों में जुटी है. इसी क्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं ने शनिवार को CAA के समर्थन में तिरंगा यात्रा निकाली. यह यात्रा कलेक्ट्रेट स्थित अम्बेडकर प्रतिमा से शुरू हुई. इस यात्रा में भाजपा कार्यकर्ता 100 मीटर लंबा तिरंगा लिए नजर आए.

1000 फीट का तिरंगा लेकर गिनाए CAA के फायदे

प्रयागराज में गिनाए गए caa के फायदे.

प्रयागराज:
शनिवार को जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नागरिक संशोधन कानून के समर्थन में तिरंगा यात्रा निकाली. यात्रा में भाजपा कार्यकर्ता 1000 फीट का तिरंगा लिए नजर आए. इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने बताया कि इस कानून से देश के नागरिकों का कोई नुकसान नहीं है. विपक्ष कानून का दुष्प्रचार कर रहा है.

साध्वी निरंजन ज्योति के नेतृत्व में निकाली गई पदयात्रा

फतेहपुर में साध्वी निरंजन ज्योति ने निकाली पदयात्रा.

फतेहपुर:
जिले में शनिवार को CAA के समर्थन में पदयात्रा निकाली गई. यह पदयात्रा केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति के नेतृत्व में निकली. भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ इस पदयात्रा में स्कूली बच्चे भी शामिल हुए. इस दौरान साध्वी निरंजन ज्योति ने विपक्ष पर CAA के मुद्दे पर राजनीति करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि जो लोग सड़कों पर प्रदर्शन के नाम पर हिंसा कर रहे हैं, वे लोग भारत के नागरिक नहीं हो सकते.

CAA के समर्थन में जन जागरण यात्रा

मिर्जापुर में तिरंगा यात्रा.

मिर्जापुर:
जिले में शनिवार को नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में जन जागरण यात्रा का आयोजन किया गया. लोक जागरण मंच के नेतृत्व आयोजित इस यात्रा में करीब 250 संगठन शामिल हुए. जन जागरण यात्रा में 100 मीटर लंबे और 8 फीट चौड़े तिरंगे के साथ लोगों को CAA के विषय में जागरूक किया गया.

CAA को लेकर लोगों को गुमराह कर रहा विपक्ष

caa के समर्थन में मैनपुरी पहुंचे केशव प्रसाद मौर्य.

मैनपुरी:
सूबे के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शनिवार को मैनपुरी पहुंचे. इस दौरन उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि विपक्ष CAA के मुद्दे पर लोगों को गुमराह कर रहा है. उनका मकसद केवल राजनीतिक रोटियां सेकेना है. अब सपा का अस्तित्व खतरे में है.

CAA के समर्थन में निकाला गया शांति मार्च

सोनभद्र में निकाला गया शांति मार्च.
सोनभद्र: जिला मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज के हाइड्रिल मैदान में नागरिकता संशोधन कानून 2019 के पक्ष में शांति मार्च निकाला गया. शांति मार्च में भाजपा कार्यकर्ताओं समेत भारी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चों ने हिस्सा लिया. मार्च में शामिल लोगों ने सभी को CAA का समर्थन करने की अपील की.
Intro:नागरिक संशोधन कानून के समर्थन में निकाली गई 1000 फिट तिरंगे की तिरंगा यात्रा।
ritesh singh
7007861412

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर पिछले दिनों हुए भारी विरोध प्रदर्शन के बाद भारतीय जनता पार्टी के नेता देशभर में इस कानून के समर्थन में तिरंगा यात्रा निकाल रहे हैं! आज प्रयागराज में हुई भाजपा के कई बड़े नेताओं के साथ हजारों कार्यकर्ताओं ने सी ए ए के समर्थन में यूपी कॉलेज से सुभाष चौराहे तक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई!


Body:सड़कों पर दिख रहा है यह जनसैलाब भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हैं !इन कार्यकर्ताओं ने जब यात्रा की शुरुआत की तो चारों तरफ जाम ही जाम नजर आया! प्रयागराज में भाजपा के कई बड़े नेता के साथ हजारों कार्यकर्ताओं ने सी ए ए समर्थन विशाल तिरंगा यात्रा केपी कम्युनिटी कॉलेज से सुभाष चौराहे पर निकाला जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए !विशाल तिरंगा यात्रा में 1000 फीट के तिरंगे के साथ हजारों लोग जब निकले तो शहर में आवागमन पूरी तरह ठप हो गया !यात्रा में शामिल लोग कानून के समर्थन में नारेबाजी करते हुए सुभाष चौराहे पहुंचे !यहां से निकल कर के पी कॉलेज पर यात्रा समाप्त हुई! भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि इस बिल से लोगों को यह नहीं समझना चाहिए कि यह बिल किसी के विरोध में है आगे का कहना था कि विपक्षी पार्टी इसको गलत रूप देकर दंगा जैसी स्थिति पैदा कर रही थी लेकिन आम लोग समर्थन मिलने से इसका आज तिरंगा यात्रा के माध्यम से स्वागत किया गया है!

बाइट ---- संजय श्रीवास्तव(संयोजक)
बाइट ---- गणेश केसरवानी(शहर अध्यछ)


Conclusion:
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.