ETV Bharat / state

Weather Update : पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानी इलाकों में बढ़ी ठंड, जानिए प्रमुख शहरों का तापमान

author img

By

Published : Nov 19, 2022, 9:11 AM IST

पिछले कई दिनों से हो रही पहाड़ों पर बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में पड़ रहा है. पहाड़ों से आने वाली उत्तरी पश्चिमी ठंडी हवाएं मैदानी इलाकों में तापमान (Weather Update in UP) कम कर रही हैं. उत्तर प्रदेश के ज्यादातर जिलों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कमी दर्ज की जा रही है. पहाड़ों से आने वाली ठंडी हवाएं दिन में भी अपना असर दिखा रही हैं, जिसकी वजह से दिन में भी ठंडक का एहसास शुरू हो गया है.

a
a

लखनऊ : पिछले कई दिनों से हो रही पहाड़ों पर बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में पड़ रहा है. पहाड़ों से आने वाली उत्तरी पश्चिमी ठंडी हवाएं मैदानी इलाकों में तापमान कम कर रही हैं. उत्तर प्रदेश के ज्यादातर जिलों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान (Weather Update in UP) में कमी दर्ज की जा रही है. पहाड़ों से आने वाली ठंडी हवाएं दिन में भी अपना असर दिखा रही हैं, जिसकी वजह से दिन में भी ठंडक का एहसास शुरू हो गया है. शुक्रवार को उत्तर प्रदेश का सोनभद्र जिला सबसे ठंडा रहा. जहां पर न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. इसके साथ ही बांदा जिले में सबसे अधिक तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. मौसम विभाग के अनुसार, पहाड़ों से आ रही उत्तरी पश्चिमी हवाएं अभी एक-दो दिन तक और असर दिखाएंगी, जिससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कमी दर्ज की जाएगी.



प्रमुख शहरों के तापमान : लखनऊ में भी पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाओं का असर पड़ रहा है. अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस (Weather Update in UP) रिकॉर्ड किया गया जोकि सामान्य से 2.8 डिग्री सेल्सियस कम है, वहीं न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जोकि सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस कम है. अधिकतम और न्यूनतम तापमान में लगभग 3 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई. दिन में चलने वाली ठंडी हवाओं की वजह से दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है. सुबह व शाम के समय हल्का कोहरा पड़ने के साथ आसमान साफ है, धूप निकलने से अभी ठंड से राहत मिल रही है.

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, शनिवार को राजधानी लखनऊ में सुबह के समय हल्का कोहरा छाया रहेगा. अधिकतम तापमान 26 व न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

कानपुर नगर : जिले में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस कम है वहीं अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस कम है ।

गोरखपुर : जिले में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जोकि सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस कम है, वहीं अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जोकि सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस कम है.

वाराणसी : जिले में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जोकि सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस कम है, वहीं अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जोकि सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस कम है.

प्रयागराज : जिले में न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जोकि सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस कम है, वहीं अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.


मेरठ : जिले में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जोकि सामान्य है, वहीं अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.


आगरा : जिले में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जोकि सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस कम है, वहीं अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.


मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि पहाड़ों से आने वाली हवाएं उत्तर प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान पर असर दिखा रही हैं. 20 नवंबर तक इन हवाओं के चलने के आसार हैं. फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है. पांच दिनों तक बारिश की संभावना नहीं है सुबह व शाम के समय हल्का कोहरा छाया रहेगा.

यह भी पढ़ें : रिमाॅडलिंग के चलते 12 दिसंबर तक राप्ती-सागर प्रभावित रहेगी

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.