ETV Bharat / state

सभाजीत सिंह बने 'आप' के पहले यूपी प्रदेश अध्यक्ष

author img

By

Published : Aug 29, 2019, 10:32 AM IST

दिल्ली से बाहर दूसरे राज्यों में संगठन को विस्तार देने के मद्देनजर आम आदमी पार्टी ने बुधवार को अपने उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष और सचिव के नामों का ऐलान किया. जिसमें सभाजीत सिंह को आम आदमी पार्टी यूपी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है.

सभाजीत सिंह को पुष्प भेंट करते अरविंद केजरीवाल.

नई दिल्ली/ लखनऊ: आम आदमी पार्टी द्वारा पिछले दिनों उत्तर प्रदेश संगठन से जुड़े सांगठनीक चुनाव कराए गए थे. इसमें निर्वाचित पदाधिकारियों का बुधवार को आधिकारिक ऐलान कर दिया गया. पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अपने आवास पर प्रदेश प्रभारी सांसद संजय सिंह की मौजूदगी में सभाजीत सिंह को आम आदमी पार्टी यूपी का प्रदेश अध्यक्ष तथा इलाहाबाद निवासी दिनेश सिंह पटेल को पार्टी का प्रदेश सचिव घोषित किया.

  • सभाजीत सिंह को आम आदमी पार्टी यूपी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है.
  • वहीं दिनेश सिंह पटेल को पार्टी का प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है.
  • अयोध्या स्थित साकेत महाविद्यालय से सभाजीत सिंह ने छात्र राजनीति की शुरुआत की थी.
  • सभाजीत सिंह अन्ना आंदोलन से भी जुड़े रहे हैं.
  • उन्होंने सामाजिक कार्यकर्ता और आरटीआई कार्यकर्ता के तौर पर कार्य किया है.
  • साथ ही प्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार के कई मामलों को उजागर भी किया है.
  • आम आदमी पार्टी के गठन के बाद फैजाबाद के जिला अध्यक्ष, अवध प्रांत की कार्यकारिणी के सदस्य, प्रदेश प्रवक्ता स्टेट मीडिया को-ऑर्डिनेटर जैसे पदों पर काम कर चुके हैं.

ये भी पढ़ें- हाथरस के पुजारी ने पीएम मोदी को बहरीन में कराई पूजा अर्चना, इलाके में खुशी का माहौल
इन नामों की घोषणा के समय केजरीवाल ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष सभाजीत सिंह और सचिव दिनेश पटेल को बुके देकर मुबारकबाद दी और दोनों लोगों को प्रदेश में पार्टी के विस्तार के लिए शुभकामनाएं दी. वहीं संजय सिंह ने चयनित दोनों व्यक्तियों को शुभकामनाएं दी और प्रदेश में पार्टी के संगठन विस्तार से संबंधित चर्चा की अगुआई की.

Intro:दिल्ली से बाहर दूसरे राज्यों में संगठन को विस्तार देने के मद्देनजर आम आदमी पार्टी ने बुधवार को अपने उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष और सचिव के नामों का ऐलान किया.
Body:
आम आदमी पार्टी द्वारा पिछले दिनों उत्तर प्रदेश संगठन से जुड़े सांगठनीक चुनाव कराए गए थे. इसमें निर्वाचित पदाधिकारियों का बुधवार को आधिकारिक ऐलान कर दिया गया. पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अपने आवास पर प्रदेश प्रभारी सांसद संजय सिंह की मौजूदगी में सभाजीत सिंह को आम आदमी पार्टी यूपी का प्रदेश अध्यक्ष तथा इलाहाबाद निवासी दिनेश सिंह पटेल को पार्टी का प्रदेश सचिव घोषित किया.

उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष बनाए गए सभाजीत सिंह ने अयोध्या स्थित साकेत महाविद्यालय से छात्र राजनीति की शुरुआत की थी. वे अन्ना आंदोलन से भी जुड़े रहे हैं. साथ ही आम आदमी पार्टी के गठन के बाद फैजाबाद के जिला अध्यक्ष, अवध प्रांत की कार्यकारिणी के सदस्य, प्रदेश प्रवक्ता स्टेट मीडिया कोऑर्डिनेटर जैसे पदों पर काम कर चुके हैं. सामाजिक कार्यकर्ता और आरटीआई कार्यकर्ता के तौर पर उन्होंने प्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार के कई मामलों को उजागर भी किया है.

Conclusion:इन नामों की घोषणा के वक्त केजरीवाल ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष शसभाजीत सिंह और सचिव दिनेश पटेल को पुष्प गुच्छ प्रदान किया और दोनों लोगों को प्रदेश में पार्टी के विस्तार के लिए शुभकामनाएं दी. वहीं संजय सिंह ने चयनित दोनों व्यक्तियों को शुभकामनाएं दी और प्रदेश में पार्टी के संगठन विस्तार से संबंधित चर्चा की अगुआई की.
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.