ETV Bharat / state

Harmony Campaign की शुरुआत करेंगे आरएलडी अध्यक्ष, 1500 गांवों का करेंगे भ्रमण

author img

By

Published : Feb 8, 2023, 4:54 PM IST

Updated : Feb 9, 2023, 6:33 AM IST

Etv Bharat
Etv Bharat

उत्तर प्रदेश में रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह समरसता अभियान (Harmony Campaign) की शुरुआत करेंगे. अभियान की शुरुआत 12 फरवरी से होगी. अभियान के तहत राष्ट्रीय अध्यक्ष 1500 गांव का भ्रमण करेंगे.

लखनऊ : आगामी 12 फरवरी को चौधरी अजित सिंह की जयन्ती के अवसर पर राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह समरसता अभियान की शुरुआत करेंगे. राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मंजीत सिंह ने बताया कि 'इस अभियान में चौधरी जयंत सिंह उत्तर प्रदेश के 1500 गांव का भ्रमण करेंगे.'


उन्होंने बताया कि 'चौधरी अजीत सिंह की जयंती के दिन मथुरा के बलदेव क्षेत्र में फजियतपुर की नगरिया, शाहपुर, गौसाना, नगला, पोला, हयातपुर, महावन, जटोरा, मगना सराय, खिरारी आदि गावों में दौरा करेंगे. कार्यकारी अध्यक्ष मनजीत सिंह ने बताया कि 'रालोद पदाधिकारी और कार्यकर्ता लगातार किसान संदेश अभियान चला रहे हैं. इसके तहत पूरे प्रदेश के जिला मुख्यालयों में मुख्यमंत्री को चार सूत्रीय मांगों का संबोधित ज्ञापन धरना देकर जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा जा चुका है.' रालोद नेताओं ने मांग की है कि सत्र 2022-23 की गन्ने की लाभकारी मूल्य की घोषणा की जाए, आवारा पशुओं से किसानों की फसल बचाने के लिए उचित समाधान किया जाए, बकाया गन्ना मूल्य का ब्याज सहित भुगतान कराया जाए और ब्रज क्षेत्र में आलू निर्यात केंद्र की स्थापना की जाए. आलू का समुचित मूल्य सरकार निर्धारित करे.'

रालोद के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मनजीत सिंह ने बताया कि 'वर्तमान सत्र में चार माह गन्ना मिलों को चलते हो गए, लेकिन आज तक गन्ने के लाभकारी मूल्य की घोषणा नहीं हुई. किसान और रालोद कार्यकर्ता लाखों की संख्या में किसान संदेश के पत्र के माध्यम से अपनी मांग मुख्यमंत्री तक पहुंचा चुके हैं, लेकिन सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है.' प्रदेश प्रवक्ता वेद प्रकाश शास्त्री ने बताया कि 'अगर शीघ्र ही किसानों की समस्याओं का समाधान न किया गया तो राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ता व पदाधिकारी आगामी 27 फरवरी को उत्तर प्रदेश के सभी मंडलों में सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरेंगे.'

यह भी पढ़ें : Health System In UP : यूपी के मेडिकल कॉलेजों को मार्च तक मिलेंगे 503 चिकित्सा शिक्षक

Last Updated :Feb 9, 2023, 6:33 AM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.