ETV Bharat / state

2 दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचीं प्रियंका गांधी

author img

By

Published : Dec 6, 2019, 2:40 PM IST

प्रियंका गांधी अपने दो दिन के दौरे पर लखनऊ पहुंचीं. अपने इस प्रवास के दौरान प्रियंका गांधी दिल्ली में होने वाली भारत बचाओ रैली की तैयारी का जायजा भी लेंगी.

etv bharat
2 दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचीं प्रियंका गांधी.

लखनऊ: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी शुक्रवार को अमौसी एयरपोर्ट पहुंची, जहां पर उनके स्वागत के लिए सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता फूल माला लिए खड़े थे. प्रियंका गांधी दिल्ली में आयोजित होने वाले भारत बचाओ रैली को सफल बनाने के उद्देश्य लखनऊ दौरे पर आईं हैं क्योंकि भारत बचाओ रैली के लिए भीड़ जुटाने की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश कांग्रेस को सौंपी गई है.

2 दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचीं प्रियंका गांधी.

कांग्रेस मुख्यालय पहुंचीं प्रियंका

प्रियंका गांधी तैयारियों का जायजा लेने राजधानी पहुंची. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. एयरपोर्ट से निकलने के बाद वीआईपी एयरपोर्ट तिराहे पर उनका फूल-माला पहनाकर स्वागत किया गया. वहां से सीधे प्रियंका गांधी कांग्रेस मुख्यालय पहुंचीं.

2022 विधानसभा चुनाव पर होगी चर्चा
दो दिन के लखनऊ दौरे के दौरान प्रियंका गांधी 2022 विधानसभा चुनाव के मद्देनजर संगठन को मजबूत करने के लिए कांग्रेसी नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात करेंगी. साथ ही उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को दोबारा कैसे सत्तासीन किया जाए, इस बात पर चर्चा भी करेंगी.

Intro:दो दिवसीय लखनऊ प्रवास के लिए लखनऊ एयरपोर्ट पहुंची प्रियंका गांधी अपने 2 दिन के लखनऊ प्रवास के दौरान प्रियंका गांधी दिल्ली में होने वाली भारत बचाओ रैली की तैयारी का जायजा भी लेंगी


Body:लखनऊ कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी आज सुबह करीब 10:30 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंची जहां पर उनके स्वागत के लिए सैकड़ों कार्यकर्ता फुल माला लिए खड़े थे प्रियंका गांधी दिल्ली में आयोजित होने वाले भारत बचाओ रैली को सफल बनाने के उद्देश्य लखनऊ दौरा कर रही है भारत बचाओ रैली के लिए भीड़ जुटाने का जिम्मा उत्तर प्रदेश कांग्रेश को सौंपा गया है जिसके लिए स्वयं राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी तैयारियों का जायजा लेने लखनऊ पहुंची दौरान कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया एयरपोर्ट से निकलने के बाद वीआईपी एयरपोर्ट तिराहे पर उनका फूल माला पहनाकर स्वागत किया एयरपोर्ट से निकलकर प्रियंका गांधी सीधा कांग्रेस मुख्यालय जाएंगी और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगी तथा रैली में भारी संख्या में भाग लेने के लिए उत्साहित करती नजर आएंगी कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व को मालूम है कि बिना उत्तर प्रदेश को साथ लिए केंद्र की सत्ता पर काबिज होना नामुमकिन है इसी क्रम में कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को यूपी का प्रभारी भी बनाया गया है


Conclusion:अपने 2 दिन के लखनऊ रात के दौरान प्रियंका गांधी 2022 चुनाव के मद्देनजर संगठन को मजबूत करने के लिए कांग्रेसी नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात करेंगी साथ ही उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को दोबारा कैसे सत्तासीन किया जाए इस बात पर चर्चा करेंगे
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.