ETV Bharat / state

संगठन के पदाधिकारियों के साथ मीटिंग कर रही हैं प्रियंका, छत्तीसगढ़ के ट्रेनरों से भी करेंगी मुलाकात

author img

By

Published : Dec 21, 2021, 2:07 PM IST

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा कांग्रेस मुख्यालय पर विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रही हैं. प्रदेश भर से पदाधिकारी कांग्रेस मुख्यालय पर जुटे हुए हैं. आगामी विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election 2022) को लेकर वे संगठन के पदाधिकारियों से राय मशविरा भी कर रही हैं.

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा

लखनऊ: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा कांग्रेस मुख्यालय पर विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रही हैं. प्रदेश भर से पदाधिकारी कांग्रेस मुख्यालय पर जुटे हुए हैं. आगामी विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election 2022) को लेकर वे संगठन के पदाधिकारियों से राय मशविरा भी कर रही हैं. करीब तीन बजे प्रियंका छत्तीसगढ़ के उन ट्रेनरों के प्रतिनिधिमंडल से भी मुलाकात करेंगी, जिन्होंने प्रदेश भर में कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया है.

यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटीं प्रियंका गांधी लगातार संगठन को भी मजबूत करने में लगी हुई हैं. इसी क्रम में मंगलवार को प्रियंका कांग्रेस मुख्यालय पहुंची और यहां पर प्रदेश भर से फ्रंटल और संगठन के पदाधिकारियों को बुलाया गया. बड़ी संख्या में यहां पर पदाधिकारी पहुंच चुके हैं और प्रियंका गांधी संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक भी कर रही हैं.

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय
प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय

इसे भी पढ़ें - यूपी में नेताओं के पलायन से विधानसभा में बसपा बनी सबसे छोटी पार्टी

इस बैठक के समाप्त होने के बाद छत्तीसगढ़ के जो प्रशिक्षक हैं जिन्होंने प्रदेश भर में प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर कांग्रेसियों में उत्तर प्रदेश सरकार से किस तरह लड़ना है, नेहरू गांधी विचारधारा को कैसे जनता के बीच पहुंचाना है इसका प्रशिक्षण दिया था, आज प्रियंका उन्हीं प्रशिक्षकों से मुलाकात करेंगी.

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा

इसके अलावा मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भी कांग्रेस मुख्यालय पहुंचेंगे. कमलनाथ संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे. प्रतिज्ञा संगठन सम्मेलन लक्ष्य 2022 के मुख्य अतिथि के तौर पर कमलनाथ इस कार्यक्रम में उपस्थित होंगे. कमलनाथ के साथ ही कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी भी इस संगठन सम्मेलन में हिस्सा ले सकती हैं.

ऐसी ही जरूरी और विश्वसनीय खबरों के लिए डाउनलोड करें ईटीवी भारत ऐप

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.