ETV Bharat / state

बैठक में दिखा प्रियंका का बदला स्वरूप, कार्यकर्ताओं को नेताओं से ज्यादा तरजीह !

author img

By

Published : Sep 29, 2021, 11:11 AM IST

Updated : Sep 29, 2021, 2:11 PM IST

राजधानी लखनऊ में बुधवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) की बैठकों का दौर जारी है. इस बार प्रियंका का स्वरूप बदला-बदला नजर आ रहा है. बैठक के दौरान प्रियंका कार्यकर्ताओं को नेताओं से ज्यादा तरजीह देती नजर आई.

प्रियंका गांधी
प्रियंका गांधी

लखनऊ: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी अपने दौरे के तीसरे दिन कांग्रेस मुख्यालय पर बैठक कर रही हैं. 10:20 बजे प्रियंका गांधी कांग्रेस मुख्यालय पहुंची थीं. इससे पहले प्रियंका गांधी ने मंगलवार को दिन भर कौल निवास पर पदाधिकारियों के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति बनाई थी.

कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक ने दी जानकारी.
प्रियंका गांधी कांग्रेस मुख्यालय बैठक कर रही हैं. बैठकों का दौर जारी है. इस बार प्रियंका का स्वरूप बदला-बदला नजर आ रहा है. प्रियंका कार्यकर्ताओं को नेताओं से ज्यादा तरजीह देती नजर आई. खास बात ये है कि कार्यकर्ताओं को ये शिकायत रहती थी कि उन्हें अपनी नेता से मिलने नहीं दिया जा रहा है. लिहाजा, इस बार प्रियंका ने उन नेताओं को बीच से हटा दिया है, जो कार्यकर्ताओं से मुलाकात में रोड़ा बने हुए थे. अब सीधे कांग्रेस के कार्यकर्ता प्रियंका गांधी से मिल रहे हैं. उनके सामने अपनी बात रख रहे हैं. इससे कार्यकर्ता काफी खुश भी हैं.

सूत्रों की माने तो बगल में ही यूथ कांग्रेस कार्यालय का रेनोवेशन हुआ है. वहीं पर पार्टी का वॉर रूम स्थापित किया गया है. प्रियंका गांधी वहां पर भी निरीक्षण करने जा सकती हैं.

प्रियंका बुधवार को बंजारा समाज के लोगों से भी मुलाकात करेंगी. वहीं यूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों के साथ प्रियंका गांधी की बैठक जारी है. शिकायत प्रकोष्ठ में जो भी शिकायतें आ रही हैं, उनका निवारण करने के लिए भी प्रियंका गांधी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रही हैं.

इसके अलावा डॉक्टर्स एसोसिएशन के साथ भी प्रियंका बैठक कर उनकी समस्याएं सुनेंगी. इस मुलाकात के बाद पदाधिकारियों के साथ चुनावी मंथन करेंगी.


कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक प्रमोद पांडेय ने बताया कि आज भी वह कई लोगों से मुलाकात करेंगी. यूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगी. साथ ही डॉक्टर एसोसिएशन से मुलाकात करेंगी. इसके बाद वह बंजारा समाज के लोगों से भी मुलाकात करेंगी.

इसे भी पढ़ें-प्रियंका जी ! क्या आपके लिए पंजाब का टिकट बुक कर दें : भाजपा ने पूछा ?

Last Updated : Sep 29, 2021, 2:11 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.