ETV Bharat / state

मुलायम सिंह यादव का आज है जन्मदिन, बधाई वाली होर्डिंग्स से पटा सपा कार्यालय

author img

By

Published : Nov 22, 2019, 1:49 AM IST

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सपा कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन की तैयारी जोरों पर है. अखिलेश यादव से लेकर तमाम नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नेताजी के दीर्घायु होने की कामना की है.

समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव.

लखनऊः समाजवादी पार्टी के संरक्षक और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का 22 नवंबर को जन्मदिन हैं. जन्मदिन के उपलक्ष्य में राजधानी के पार्टी कार्यालय पर तैयारियां जोरों पर है. साथ ही जन्मदिन की बधाई वाले होर्डिंग्स पूरी सड़कों पर लग गए है. कार्यकर्ताओं में नेताजी की लोकप्रियता का अंदाजा इन्हीं होर्डिंग से लगाया जा सकता है.

मुख्यमंत्री मुलायम सिंह की जन्मदिन की तैयारी.

होर्डिंग्स से सजा सपा कार्यालय
सपा कार्यालय की तरफ जाने वाला विक्रमादित्य मार्ग मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन से पहले बधाई संदेशों के होर्डिंग से पट गई है. सपा मुखिया अखिलेश यादव से लेकर तमाम नेताओं और कार्यकर्ताओं की तरफ से नेताजी के दीर्घायु होने की कामना की गई है. स्वयं सपा मुखिया अखिलेश यादव बुधवार को पार्टी कार्यालय पहुंचे और वहां पर उन्होंने जन्मदिन की तैयारियों के बारे में करीबियों से चर्चा की.
इटावा में भी जन्मदिन मनाने की तैयारी
समाजवादी पार्टी कार्यालय पर नेताजी का जन्मदिन मनाने की तैयारी जोरो पर है. इटावा में मुलायम सिंह यादव के भाई और शिवपाल सिंह यादव भी जन्मदिन मनाने की तैयारी कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि पहले पार्टी कार्यालय पर मुलायम सिंह यादव केक काटकर अपना जन्मदिन मनाएंगे.

इसे भी पढ़ें- जनता के बीच नफरत फैलाकर राजनीति करना चाहती है भाजपा: अखिलेश यादव

Intro:कल नेताजी का जन्मदिन, बधाई वाली होर्डिंग से पटा सपा कार्यालय

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के संरक्षक और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव कल 80 साल के हो जाएंगे। नेता जी का जन्मदिन समाजवादी पार्टी कार्यालय पर धूमधाम से मनाया जाएगा। पार्टी कार्यालय के बाहर नेताजी की जन्मदिन की बधाई वाली होर्डिंग्स से पूरी सड़क पट गई है। तमाम नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नेताजी के जन्मदिन से ठीक पहले बधाइयों से समाजवादी पार्टी कार्यालय को रंग दिया है। पार्टी कार्यकर्ताओं में नेताजी की लोकप्रियता का अंदाजा इन्हीं होर्डिंग से लगाया जा सकता है।


Body:सपा कार्यालय की तरफ जाने वाली विक्रमादित्य मार्ग वाली सड़क 22 नवंबर को नेताजी मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन से पहले आज उनकी होर्डिंग पर जन्मदिवस के बधाई संदेश से पट गई है। सपा मुखिया अखिलेश यादव से लेकर तमाम नेताओं और कार्यकर्ताओं की तरफ से नेताजी के दीर्घायु होने की कामना की गई है। पार्टी कार्यालय पर कल नेता जी का जन्म दिवस मनाने के लिए तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। स्वयं सपा मुखिया अखिलेश यादव आज पार्टी कार्यालय पहुंचे और वहां पर उन्होंने जन्मदिन की तैयारियों के बारे में करीबियों से चर्चा भी की।


Conclusion:समाजवादी पार्टी कार्यालय पर नेता जी का जन्मदिन मनाने की तैयारी है तो उधर इटावा में नेताजी के भाई और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल सिंह यादव भी नेता जी का जन्मदिन मनाने की तैयारी कर रहे हैं। इटावा में भव्य आयोजन किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि पहले पार्टी कार्यालय पर नेताजी केक काटकर अपना जन्म दिवस मनाएंगे उसके बाद इटावा भी जा सकते हैं। बहराल नेता जी का जन्मदिन मनाने के लिए समाजवादी पार्टी और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी पूरी तरह से तैयार है।



अखिल पांडेय, लखनऊ, 9336864096
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.