ETV Bharat / state

'नेताजी' का जन्मदिन सादगी से मनाएगी प्रसपा

author img

By

Published : Nov 20, 2020, 3:56 AM IST

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया 22 नवंबर को मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन सादगी के साथ मनाएगी. इसके लिए प्रसपा के राष्ट्रीय महासचिव आदित्य यादव ने संदेश पत्र जारी कर पार्टी के सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया है.

mulayam-singh-yadav
मुलायम सिंह यादव

लखनऊ: 22 नवम्बर को समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का 82वां जन्मदिन है. इस मौके पर उनके छोटे भाई शिवपाल सिंह यादव की पार्टी प्रसपा भी उनका जन्मदिन मनाएगी. पार्टी नेतृत्व ने पत्र जारी कर अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं को नेताजी का जन्मदिन सादगी से मनाने का निर्देश दिया है.

etv bharat
प्रसपा के राष्ट्रीय महासचिव आदित्य यादव का संदेश पत्र

प्रसपा के राष्ट्रीय महासचिव आदित्य यादव ने जारी किया पत्र

प्रसपा के राष्ट्रीय महासचिव आदित्य यादव ने पत्र जारी कर पार्टी के सभी जिला और महानगर अध्यक्षों के साथ जिला प्रभारियों और सभी कार्यकारिणी के पदाधिकारी एवं प्रमुख पदाधिकारियों को 22 नवंबर को मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन सादगी के साथ मनाने का निर्देश दिया है. प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय महासचिव आदित्य यादव ने अपने संदेश पत्र में कहा कि इंसानियत से बड़ी कोई सेवा नहीं होती है. साथ ही उन्होंने नेताजी के जन्मदिन के मौके पर पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को अपने-अपने क्षेत्र में गरीबों और असहाय लोगों की मदद करने और उन्हें फल तथा अन्य जरूरी सामान बांटने को कहा है.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.