ETV Bharat / state

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी का सपा में विलय, जानिए अखिलेश ने ट्वीट कर क्या कहा

author img

By

Published : Dec 8, 2022, 2:16 PM IST

Updated : Dec 8, 2022, 5:49 PM IST

c
c

मैनपुरी में ऐतिहासिक जीत के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चाचा शिवपाल सिंह यादव को समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई है. इस अवसर पर समाजवादी पार्टी का झंडा दिया और चाचा शिवपाल सिंह यादव ने अपनी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी का विलय समाजवादी पार्टी में किया.

लखनऊ/इटावा : मैनपुरी में ऐतिहासिक जीत के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चाचा शिवपाल सिंह यादव को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई. इस दौरान उन्होंने शिवपाल यादव को समाजवादी पार्टी का झंडा दिया. शिवपाल सिंह यादव ने अपनी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी का विलय समाजवादी पार्टी में किया. अखिलेश यादव ने जसवंतनगर में एक लाख से अधिक वोटों की जीत दिलाने पर शिवपाल सिंह यादव का आभार जताया.

माना जा रहा है कि शिवपाल सिंह यादव और अखिलेश यादव पूरी तरह से एक हो गए हैं. इस दौरान शिवपाल यादव ने कहा कि मुझे सही समय का इंतजार था. परिवार और जनता की मांग आज पूरी हुई. उन्होंने कहा कि 2024 के लिए भाजपा को कड़ा संदेश है.

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी का सपा में विलय

मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव में समाजवादी पार्टी से प्रत्याशी डिंपल यादव लगातार भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी रघुराज शाक्य से बढ़त बनाए हुए थीं. वहीं लखनऊ से सैफई पहुंचे अखिलेश यादव व चाचा शिवपाल यादव ने दोनों पार्टियों का विलय कर लिया है. गुरुवार की सुबह मैनपुरी में हो रहे लोकसभा उपचुनाव में शुरुआत से ही डिंपल यादव आगे थीं.

  • सपा-प्रसपा के साथ आने से समाजवादी आंदोलन और सौहार्द की सकारात्मक राजनीति की शक्ति दुगनी हो गयी है. pic.twitter.com/OFjWHMB2Ka

    — Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) December 8, 2022 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

समाजवादी पार्टी के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर अखिलेश यादव व शिवपाल यादव के हाथों में समाजवादी पार्टी का झंडा साफ जाहिर कर रहा है कि नाराज चल रहे चाचा शिवपाल और भतीजे अखिलेश के बीच दोबारा से नजदीकियां बढ़ने लगी हैं.

Last Updated :Dec 8, 2022, 5:49 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.