ETV Bharat / state

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ने नियुक्त किए इतने पैनलिस्ट, दो महिलाएं भी शामिल

author img

By

Published : Apr 26, 2022, 9:31 AM IST

Updated : Apr 26, 2022, 9:40 AM IST

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के निर्देश पर मीडिया में पार्टी का पक्ष रखने के लिए 14 पैनलिस्ट नियुक्त किए गए हैं. इसमें दो महिलाओं को भी शामिल किया गया है.

लखनऊ: प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के निर्देश पर राष्ट्रीय महासचिव आदित्य यादव ने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में पार्टी का पक्ष रखने के लिए 14 पैनलिस्ट नियुक्त किए हैं. इनके अलावा पार्टी का कोई भी नेता पार्टी का पक्ष चैनल में नहीं रखेगा और न ही समाचार पत्र में वर्जन देगा.

राष्ट्रीय महासचिव आदित्य यादव ने बताया कि मुख्य प्रवक्ता दीपक मिश्रा, असगर खान, अभिषेक सिंह 'आशू', अजय त्रिपाठी मुन्ना, सत्यजीत अतवारा, प्रकाश राय उर्फ लल्लन, अल्पना बाजपेई, अनीता मिश्रा, दिनेश यादव, इंजीनियर अरविंद यादव, मुर्तजा अली, संतवीर भाटी, प्रखर सिंह और डीपी यादव को पैनलिस्ट नियुक्त किया गया है. यही इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और समाचार पत्रों में पार्टी का पक्ष रखने के लिए अधिकृत होंगे. इनके अलावा कोई भी पार्टी का नेता पक्ष नहीं रखेगा. बता दें कि विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ने सभी कार्यकारिणी भंग कर दी थीं.

यह भी पढ़ें: बिना रुकावट बिजली आपूर्ति के लिए सीएम योगी ने दिए निर्देश

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के मुखिया शिवपाल सिंह यादव के निर्देश पर राष्ट्रीय महासचिव आदित्य यादव ने दो महिला नेताओं को भी पैनलिस्ट बनाया है. इनमें अल्पना बाजपेई और अनीता मिश्रा दोनों ब्राह्मण हैं. पार्टी ने पैनलिस्ट बनाने में भी जातीय समीकरणों का ख्याल रखा है. हर वर्ग को शामिल करने का प्रयास किया है.

ऐसी ही जरूरी और विश्वसनीय खबरों के लिए डाउनलोड करें ईटीवी भारत ऐप

Last Updated :Apr 26, 2022, 9:40 AM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.