ETV Bharat / state

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कुछ जगहों पर होगी बूंदाबांदी, जानिए अन्य जिलों का हाल

author img

By

Published : Apr 21, 2023, 10:33 AM IST

उत्तर प्रदेश में बीते दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों को शुक्रवार को थोड़ी राहत मिली है. मौसम विभाग के अनुसार, 'शनिवार तक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बादलों की आवाजाही रहेगी.'

Etv Bharat
Etv Bharat

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में पिछले एक हफ्ते से भीषण गर्मी का दौर चल रहा था. अधिकतम तापमान में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही थी. पारा 45 डिग्री सेल्सियस के पास पहुंच गया था. ज्यादातर जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर रिकॉर्ड किया गया, वहीं पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर प्रदेश के पश्चिमी तथा पूर्वी इलाकों में बादल छाए रहने तथा कुछ बूंदाबांदी होने से अधिकतम तापमान में कुछ राहत मिली है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ज्यादातर जिलों में अधिकतम तापमान में दो से लेकर 5 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई है, वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी 2 से लेकर 4 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई है. मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, 'शनिवार तक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बादलों की आवाजाही रहेगी तथा कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी होगी. इससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में हल्की कमी दर्ज की जाएगी.'

प्रमुख शहरों के तापमान

लखनऊ : राजधानी में गुरुवार को तेज धूप खिली. दिन के समय कुछ और स्थानों पर बादलों की भी आवाजाही रही, लेकिन तेज धूप के आगे बादल छाए रहने का प्रभाव ज्यादा नहीं पड़ा. फिलहाल अधिकतम तापमान में बुधवार के मुकाबले 1 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई. अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जोकि सामान्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस अधिक है, वहीं न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जोकि सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक है. मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, 'शुक्रवार को राजधानी में आसमान साफ रहेगा. कुछ स्थानों पर बादल छाए रहेंगे. अधिकतम तापमान 38 व न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.'

कानपुर नगर : जिले में न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, वहीं अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

गोरखपुर : जिले में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, वहीं अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

वाराणसी : जिले में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, वहीं अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

प्रयागराज : जिले में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, वहीं अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

मेरठ : जिले में न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, वहीं अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

आगरा : जिले में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, वहीं अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.


मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि 'पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर प्रदेश में 22 अप्रैल तक बादलों की आवाजाही रहेगी. पूर्वी तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आइसोलेटेड स्थानों पर गरज चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. इन दिनों तापमान में दो से लेकर चार डिग्री सेल्सियस की कमी होगी. 22 अप्रैल के बाद मौसम सूखा रहेगा. अधिकतम और न्यूनतम तापमान में हल्की वृद्धि दर्ज की जाएगी.'

यह भी पढ़ें : हरी मिर्च हुई सस्ती, कीमतों में आई भारी गिरावट, जानिए क्या हैं सब्जियों के मंडी भाव

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.