ETV Bharat / state

पश्चिमी हिमालय पर सक्रिय हो रहा नया पश्चिमी विक्षोभ, दिसंबर के दूसरे सप्ताह से बढ़ेगी ठंड

author img

By

Published : Nov 30, 2022, 11:06 AM IST

उत्तर प्रदेश में ठंड अक्टूबर में ही शुरू हो गई थी और नवंबर आते आते ठंड में इजाफा हुआ है. हालांकि दिन में मौसम साफ रहने और धूप निकलने से ठंड का एहसास दिन में कम हो रहा है. मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार पश्चिमी हिमालय पर एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है.

म

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में ठंड अक्टूबर में ही शुरू हो गई थी और नवंबर आते आते ठंड में इजाफा हुआ है. हालांकि दिन में मौसम साफ रहने और धूप निकलने से ठंड का एहसास दिन में कम हो रहा है. मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार पश्चिमी हिमालय पर एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है. जिसके प्रभाव के कारण पहाड़ी क्षेत्रों पर बर्फबारी की संभावनाएं बनी हुई हैं. पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी होने तथा पहाड़ों से आने वाली पश्चिमी हवाएं उत्तर प्रदेश में दिसंबर के दूसरे सप्ताह तक प्रवेश कर सकती हैं. इनकी वजह से उत्तर प्रदेश में दिन में भी ठंड बढ़ने के आसार हैं.


मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार राजधानी लखनऊ में पिछले एक सप्ताह से अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य बना हुआ है. सुबह व शाम के समय हल्का कोहरा पड़ने के साथ ही दिन में धूप खिल रही है. मंगलवार को अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस अधिक है. न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस अधिक है. बुधवार को राजधानी लखनऊ में आसमान साफ रहेगा. सुबह के समय हल्का कोहरा छाया रहेगा. अधिकतम तापमान 28 व न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.


कानपुर नगर में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. गोरखपुर में न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वाराणसी में न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. प्रयागराज में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. मेरठ में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री व अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. आगरा में न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. लखनऊ मौसम विज्ञान विभाग केंद्र (Lucknow Meteorological Department Center) के प्रमुख वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश (Chief Scientist Mohammad Danish) ने बताया कि आने वाले 5 दिनों तक मौसम सामान्य रहेगा, बारिश की संभावना नहीं है. अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य बना रहेगा. सुबह व शाम आइसोलेटेड स्थानों पर कहीं हल्का व कहीं घना कोहरा पड़ेगा.


यह भी पढ़ें : लोहिया अस्पताल के डॉक्टरों ने चार साल की बच्ची की कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी, निदेशक ने दी बधाई

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.