ETV Bharat / state

जल शक्ति मंत्री ने कहा- लखनऊ नगर निगम ने किया ऐतिहासिक काम

author img

By

Published : Dec 12, 2020, 5:32 PM IST

Updated : Dec 12, 2020, 5:40 PM IST

लखनऊ नगर निगम में महापौर संयुक्ता भाटिया के तीन वर्ष के पूरे होने पर शनिवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल सहित प्रदेश सरकार के मंत्री भी शामिल रहे. इस दौरान प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह ने कहा कि लखनऊ नगर निगम नित नई ऊंचाइयों को छुए, यही हमारी शुभकामनाएं हैं.

मीडिया से बातचीत करते जल शक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह.
मीडिया से बातचीत करते जल शक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह.

लखनऊ: राजधानी की महापौर संयुक्ता भाटिया के तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर शनिवार को लखनऊ नगर निगम में उपलब्धियों को गिनाने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल उपस्थित रहीं. कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन, जल मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह और महिला कल्याण मंत्री स्वाति सिंह भी उपस्थित रहीं.

मीडिया से बातचीत करते जल शक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह.

मीडिया से बातचीत करते हुए प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह ने कहा कि लखनऊ नगर निगम ने ऐतिहासिक काम किया है. जिस तरह से नगर निगम ने 800 करोड़ रुपये खर्च कर लखनऊ के विकास का काम किया है, वह सराहनीय है. नगर निगम ने विकास के हर क्षेत्र में एक उदाहरण प्रस्तुत किया है. नगर निगम ने बॉण्ड जारी कर यह संदेश दिया है कि नगर निगम को आर्थिक समृद्धि कैसे बनाया जाए. इस दौरान मंत्री ने कहा कि कोरोना संकट के समय जिस तरह से 71,446 लोगों को चिन्हित कर उनके खातों में एक हजार रुपये भेजने की व्यवस्था करने के साथ-साथ 80 हजार लोगों के भोजन की व्यवस्था की गई, निश्चित रूप से यह सराहनीय है.

देश को संदेश देने वाला नगर निगम बना लखनऊ
प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह ने कहा कि निश्चित रूप से मैं भी कभी नगर निगम का सदस्य था और आज मुझे बहुत गर्व हो रहा है. यूपी ही नहीं पूरे देश को संदेश देने वाला लखनऊ का नगर निगम बना है. इसके लिए लखनऊ की जनता को बधाई और निश्चित रूप से लखनऊ नगर निगम नित नई ऊंचाइयों को छुए, यही हमारी शुभकामनाएं हैं.

अटल की स्मृतियों से जुड़ा है
जल शक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह ने कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृतियों से भी लखनऊ नगर निगम जुड़ा है. वर्तमान समय में देश के रक्षा मंत्री से भी जुड़ा है. ऐसे में जिस तरह से लखनऊ नगर निगम कीर्तिमान गढ़ रहा है, यह सभी के लिए गर्व की बात है. बताते चलें कि लखनऊ नगर निगम में महापौर संयुक्ता भाटिया के तीन वर्ष के पूरे होने पर शनिवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया.

Last Updated : Dec 12, 2020, 5:40 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.