ETV Bharat / state

पूर्वी उत्तर प्रदेश में गर्म हवाएं बढ़ा रहीं तापमान, मौसम विभाग ने जताया यह अनुमान

author img

By

Published : Jun 8, 2023, 9:16 AM IST

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार शुक्रवार को लखनऊ में मौसम साफ रहेगा. अधिकतम तापमान 41 व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

Etv Bharat
Etv Bharat

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के पूर्वी जिलों में आइसोलेटेड स्थानों में गर्म हवाएं चलने से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अब भी पश्चिमी विक्षोभ तथा चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से कुछ स्थानों पर छिटपुट बारिश तथा 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की तेज रफ्तार से हवाएं चल रही हैं. पूर्वी उत्तर प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में हल्की वृद्धि दर्ज की जा रही है. मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार गुरुवार को उत्तर प्रदेश के पूर्वी जिलों के आइसोलेटेड स्थानों पर गर्म हवाएं चलने के साथ ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में गरज चमक के साथ हल्की बारिश तथा 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की तेज रफ्तार से धूल भरी हवाएं चल सकती हैं.

मौसम का हाल.
मौसम का हाल.



मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार मानसून अभी केरल में नहीं पहुंचा है. मानसून अपने तय समय से लगभग एक सप्ताह बाद केरल पहुंचेगा. जिससे इस बार उत्तर प्रदेश में भी समय से बारिश होने की संभावना कम है. मानसून सामान्यतया दो जून से लेकर 4- 5 जून तक केरल में दस्तक दे देता है, लेकिन इस बार पश्चिमी विक्षोभ चक्रवाती परिसंचरण के कारण मौसम में परिवर्तन हुआ है. बुधवार को उत्तर प्रदेश का प्रयागराज सबसे अधिक गर्म जिला रहा. यहां पर अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वहीं उत्तर प्रदेश के बिजनौर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहा.


प्रमुख शहरों का तापमान : राजधानी लखनऊ में बुधवार को आसमान साफ रहा, तेज धूप निकली. जिससे मंगलवार के मुकाबले अधिकतम तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई. अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस अधिक है. न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य है. कानपुर नगर में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस कम है. अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस अधिक है. गोरखपुर में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस अधिक है वहीं अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक है.


वाराणसी में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस कम है. अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक है. प्रयागराज में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस कम है. अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक है. मेरठ में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस कम है. अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य है.
आगरा में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य है. अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस कम है.




यह भी पढ़ें : ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए सरकार को करने होंगे और काम

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.