ETV Bharat / state

UP Weather Update : पश्चिम उत्तर प्रदेश में हल्की बूंदाबांदी के आसार, जानिए अन्य जिलों का हाल

author img

By

Published : Mar 1, 2023, 10:14 AM IST

राजधानी समेत प्रदेश के कई जिलों में आने वाले 7 दिनों तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान (UP Weather Update) में हल्की वृद्धि दर्ज की जाएगी. साथ ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की बूंदाबांदी होने के आसार हैं.

Etv Bharat
Etv Bharat

लखनऊ : पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बुधवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आइसोलेटड स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है. उत्तर प्रदेश के ज्यादातर जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार रिकॉर्ड किया गया, वहीं प्रयागराज जिला मंगलवार को सबसे अधिक गरम रहा, जहां पर अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. प्रयागराज के अलावा लखनऊ में 32 वाराणसी में 34 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान ज्यादातर जिलों में सामान्य के आसपास कुछ जिलों में 1 से लेकर 2 डिग्री सेल्सियस तक सामान्य से ऊपर है. मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में वृद्धि होने के आसार हैं.


प्रमुख शहरों के तापमान : राजधानी में मंगलवार को सुबह के समय हल्की धुंध छाई रही. दिन में आसमान साफ रहा. मंगलवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक है, वहीं न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से लगभग 4 डिग्री सेल्सियस अधिक है. मौसम में आद्रता अधिकतम 90% न्यूनतम 35% रिकॉर्ड की गई. मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, बुधवार को राजधानी लखनऊ में आसमान साफ रहेगा. अधिकतम तापमान 32 व न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

कानपुर नगर : जिले में न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस अधिक है, वहीं अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस अधिक है.

गोरखपुर : जिले में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक है, वहीं अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक है.

वाराणसी : जिले में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, वहीं अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

प्रयागराज : जिले में न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, वहीं अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

मेरठ : जिले में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, वहीं अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

आगरा : जिले में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, वहीं अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.


मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि 'आने वाले 7 दिनों तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में हल्की वृद्धि दर्ज की जाएगी. पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आइसोलेटेड स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है.'

यह भी पढ़ें : Electricity Regulatory Commission : बिजली दरों में 23 फीसदी तक वृद्धि का प्रस्ताव स्वीकार, यह है तैयारी

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.