ETV Bharat / state

जानिए कौन हैं, यूपी बीजेपी के नवनियुक्त संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह

author img

By

Published : Aug 10, 2022, 5:31 PM IST

झारखंड के भाजपा संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह को अब उत्तर प्रदेश का संगठन महामंत्री बनाया गया है. जानिए कौन हैं धर्मपाल सिंह और इस मुकाम तक कैसे पहुंचे

Etv Bharat
धर्मपाल सिंह.

लखनऊ: झारखंड में भारतीय जनता पार्टी संगठन के मंत्री रहे धर्मपाल सिंह अब उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी संभालेंगे और 2024 में भाजपा के मिशन 78 प्लस को साकार करने के लिए प्रयास करेंगे. पिछड़े समाज की सैनी जाति से संबंध रखने वाले धर्मपाल सिंह को भाजपा का संगठन महामंत्री बनाया है. धर्मपाल उत्तर प्रदेश में करीब दो दशक तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) का कामकाज तक अलग-अलग पदों पर जिम्मेदारियां संभालते रहे. लगभग एक दशक तक उत्तर प्रदेश में एबीवीपी के क्षेत्रीय महामंत्री के पद पर रहे. इसके बाद धर्मपाल को भारतीय जनता पार्टी के मुख्य संगठन में छत्तीसगढ़ और झारखंड की जिम्मेदारी मिल गई थी.

पश्चिम उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के रहने वाले धर्मपाल सिंह उत्तर प्रदेश एबीवीपी के मंत्री और क्षेत्रीय महामंत्री भी रहे हैं. भाजपा ने उनको संगठन महामंत्री बनाकर उत्तर प्रदेश के 50 प्रतिशत से अधिक वोट बैंक वाले पिछड़े समाज के बीच में एक बड़ा संदेश देने का प्रयास किया है. माना जा रहा है कि धर्मपाल सिंह को उत्तर प्रदेश में महामंत्री संगठन बनाकर भाजपा ने 2024 के लिए एक लक्ष्य तय कर दिया है.

इसे भी पढ़ें-सुनील बंसल बनाए गए बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री, धर्मपाल बने यूपी के संगठन मंत्री

गौरतलब है कि 2024 में भारतीय जनता पार्टी 78 से 80 सीटों को जीतने का लक्ष्य बना रही है. ऐसे में धर्मपाल सिंह के लिए यह जिम्मेदारी और भी अधिक बड़ी हो जाती है. भाजपा ने आज तक सबसे अधिक 73 सीटें 2014 लोकसभा चुनाव में जीती है. 2019 के लोकसभा चुनाव में सपा और बसपा के गठबंधन के बावजूद भाजपा ने 64 सीटें जीतकर शानदार प्रदर्शन किया था. यह दोनों बेहतरीन प्रदर्शन निवर्तमान महामंत्री संगठन सुनील बंसल के ही नेतृत्व में हुए थे. ऐसे में नए महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह के सामने एक बड़ी चुनौती है.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.