Weather Condition : पश्चिमी यूपी में गरज चमक के साथ हल्की बारिश व तेज हवाएं चलेंगी

author img

By

Published : Jun 2, 2023, 10:45 AM IST

Etv Bharat

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आइसोलेटेड स्थानों पर गरज चमक के साथ हल्की बारिश तथा 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चलने की संभावना है. पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम सूखा रहेगा.

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के पश्चिमी इलाकों में अभी पश्चिमी विक्षोभ का असर दिख रहा है. जिससे कुछ स्थानों पर बादलों की आवाजाही तथा तेज रफ्तार हवाएं चलने से अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किए जा रहे हैं. वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर कम हुआ है. जिससे पूर्वी उत्तर प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई है और लगभग सामान्य के आसपास दर्ज किए जा रहा है.

यूपी में मौसम का मिजाज.
यूपी में मौसम का मिजाज.





प्रमुख शहरों का तापमान : राजधानी लखनऊ में गुरुवार को मुख्यतः आसमान साफ रहा. दिन के समय 20 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलीं. कुछ जगहों पर बादलों की भी आवाजाही रही. अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस कम है. न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस कम है. मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को मुख्यतः आसमान साफ रहेगा. अधिकतम तापमान 37 व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

यूपी में मौसम का मिजाज.
यूपी में मौसम का मिजाज.



कानपुर नगर में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य है. अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस कम है. गोरखपुर में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस है. अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है. वाराणसी में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस कम है. अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस कम है.


प्रयागराज में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस कल है. अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस कम है. मेरठ में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस कम है. अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस कम है. आगरा में न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस कम है. अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 7 डिग्री सेल्सियस कम है.

यह भी पढ़ें : CM ममता बनर्जी ने बीमार पत्रकार को दे दी अपनी कार, खुद बाइक पर लौटीं

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.