ETV Bharat / state

खराब मौसम का असर : पुणे से लखनऊ आने वाला विमान पहुंचा नागपुर, ये विमान भी हुए डायवर्ट

author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : Jan 6, 2024, 9:42 PM IST

Etv Bharat
Etv Bharat

यूपी लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से हवाई सफर खराब मौसम के कारण लगातार प्रभावित हो रहा है. बीते तीन दिनों से मौसम का मिजाज बेहद खराब है. यही कारण है कि रोजाना कई फ्लाइट डायवर्ट और कई विमान सेवाएं कैंसिल हो रही हैं.

लखनऊ : राजधानी लखनऊ समेत देश के कई प्रदेशों में मौसम खराब होने के कारण विमान सेवाओं पर बुरा असर पड़ रहा है. जिसके कारण राजधानी लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर आने वाले जाने वाली कई विमान अपने समय से विलंबित उड़ान भर रहे हैं और कई विमानों को कैंसिल करना पड़ रहा है. शनिवार को पुणे से लखनऊ आए विमान को खराब मौसम के कारण एटीसी ने लैंडिंग की अनुमित नहीं थी. नतीजतन विमान को नागपुर डायवर्ट करना पड़ा.






इन विमानों को नहीं मिली लैंडिंग की परमीशन : खराब मौसम का असर शनिवार को भी राजधानी लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर आने जाने वाली विमानों पर पड़ा. पुणे से इंडिगो एयरलाइंस विमान (6ई338) शनिवार सुबह 5:40 पर लखनऊ आया, लेकिन लखनऊ में मौसम खराब होने की वजह से एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) ने उतरने की परमिशन नहीं थी. इसके कारण कई चक्कर लगाने के बाद विमान नागपुर डाइवर्ट कर दिया गया. इसके अलावा इलाहाबाद से लखनऊ आने वाली इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट (6ई7936) शाम 17:15 बजे कैंसिल रही. इंडिगो की ही वाराणसी से लखनऊ आने वाला विमान (6ई7739) 9:20 बजे रद्द रहा. सुबह 10:25 बजे लखनऊ से इलाहाबाद जाने वाला विमान (6ई7935) कैंसिल रहा. शाम 18:20 बजे लखनऊ से वाराणसी जाने वाली उड़ान (6e7741) कैंसिल रही.

देरी से रवाना हुए कई विमान : लखनऊ से दिल्ली जाने वाला एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान (आई एक्स 2773) अपने निर्धारित समय 2:05 के बजाय 4:09 बजे, सलाम एयरलाइंस का मस्कट जाने वाला विमान (ओवी 702) अपने निर्धारित समय 4:00 बजे की बजाय 4:45 बजे, इंडिगो एयरलाइंस का विमान (6ई142) सुबह 6:10 बजे लखनऊ से अहमदाबाद के लिए 7:24 बजे रवाना हो सका. इंडिगो का रांची जाने वाला उड़ान (6e 6521) अपने निर्धारित समय 8:30 के बजाय 9:22 बजे, इंडिगो का लखनऊ से दिल्ली जाने वाला विमान (6e 6281) अपने निर्धारित समय 11:00 के बजाय 12:05 बजे, इंडिगो का दुबई जाने वाला विमान (6e 1483) अपने निर्धारित समय 13:05 की बजाय 13:55 बजे, एयर इंडिया का गोरखपुर जाने वाला विमान (9I810) अपने निर्धारित समय 13:10 के बजाय 14:36 बजे, लखनऊ से पुणे जाने वाला इंडिगो का विमान (6E118) अपने निर्धारित समय 21:15 से बजाए 22:30 बजे, इंडिगो का मुंबई जाने वाली विमान (6E 5141) अपने निर्धारित समय 22:10 के बजाय 23:25 बजे रवाना हो सका.


इन विमानों के ले होने और कैंसिल होने के आसार : मुंबई से लखनऊ आने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट (आई एक्स 2773) अपने निर्धारित समय 1:35 की वजह 3:00 बजे, इंडिगो की इंदौर से लखनऊ आने वाली फ्लाइट (6ई7127) निर्धारित समय 10:05 के बजाय 11:53 बजे, इंडिगो की अहमदाबाद से लखनऊ आने वाली फ्लाइट (6ई 6244) निर्धारित समय 10:25 की बजाय 11:20 बजे, एयर इंडिया की गोरखपुर से लखनऊ आने वाली फ्लाइट (9I809) निर्धारित समय 12:45 के बजाय 13:49 बजे, इंडिगो की फ्लाइट (6ई6522) लखनऊ से रांची आने वाली निर्धारित समय 14:45 के बजाय 16:10 बजे, बंगलुरु से लखनऊ आने वाली इंडिगो की फ्लाइट (6ई196) निर्धारित समय 16:00 के बजाय 17:56 बजे आने की संभावना है. इंडिगो का कोलकाता से आने वाला विमान (6ई811) के निर्धारित समय 16:20 के बजाय 17:21 बजे आने की संभावना है.

यह भी पढ़ें : खराब मौसम की वजह से लखनऊ के आधा दर्जन विमान कैंसिल, देरी से हुईं दर्जनों उड़ानें

घने कोहरे के कारण मुंबई से लखनऊ आने वाले दो विमान हुए डायवर्ट, एक जयपुर और दूसरा पहुंचा दिल्ली

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.