ETV Bharat / state

आंध्र प्रदेश से उत्तर प्रदेश के लिए ट्राई साइकिल से ही निकल पड़े दिव्यांग राम सिंह

author img

By

Published : May 26, 2020, 12:04 PM IST

Updated : May 26, 2020, 12:11 PM IST

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले दिव्यांग राम सिंह लॉकडाउन में आंध्र प्रदेश के राजमुंदरी में फंस गए थे. राम सिंह इत्र बेचकर अपनी आजीविका चलाते हैं. लॉकडाउन की विषम परिस्थिति में अब वो हिम्मत जुटाकर ट्राई साइकिल से ही लगभग 1600 किमी. की यात्रा पर निकल पड़े हैं.

आंध्र प्रदेश न्यूज
गंतव्य के लिए निकले दिव्यांग राम सिंह.

राजमुंदरी(आंध्रप्रदेश) : लॉकडाउन के दौरान प्रवासी लोगों को अपने घरों को जाने के लिए कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. राम सिंह भी उन्हीं में से एक हैं. राम सिंह दिव्यांग हैं. वह उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले से आंध्र प्रदेश के राजमुंदरी जिले में इत्र बेचने आए थे. यह उनकी आजीविका का एक जरिया था.

गंतव्य के लिए निकले दिव्यांग राम सिंह.

इस दौरान कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते राम सिंह देशव्यापी लॉकडाउन में आंध्र प्रदेश के राजमुंदरी जिले में फंस गए. तमाम परेशानियों को झेलते हुए राम सिंह ने अपने गृह राज्य जाने का फैसला किया.

राम सिंह ने अपने घर पहुंचने के लिए अपनी यात्रा ट्राई साइकिल से शुरू की है. अब तक वो विशाखापत्तनम पहुंच चुके हैं. रामसिंह ने अपनी यह यात्रा तीन दिन पहले शुरू की है.

Last Updated : May 26, 2020, 12:11 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.