ETV Bharat / state

राज्य सेतु निगम की हजारों करोड़ की परियोजनाओं को मिली स्वीकृति

author img

By

Published : Feb 9, 2021, 9:34 PM IST

राज्य सेतु निगम
राज्य सेतु निगम

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने राज्य सेतु निगम की हजारों करोड़ की परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की है. इन परियोजनाओं की लागत 6,102 करोड़ 38 लाख 82 हजार रुपये हैं.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने राज्य सेतु निगम की 6,102 करोड़ 38 लाख 82 हजार की 242 परियोजनाओं की स्वीकृति प्रदान की है. इसमें 164 परियोजनाएं नदी सेतु की, 70 परियोजनाएं रेल उपरिगामी सेतुओं की और आठ फ्लाईओवर हैं.

बनेंगे नदी के पुल, ओवरब्रिज
उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम से प्राप्त जानकारी के अनुसार 3,113 करोड़ 55 लाख 18 हजार रुपये की परियोजनाएं नदी सेतु की, 2,387 करोड़ 58 लाख 21 हजार रुपये की परियोजनाएं रेल उपरिगामी सेतुओं की और 601 करोड़ 25 लाख 43 हजार रुपये की परियोजनाएं फ्लाईओवर की हैं.

इन 242 परियोजनाओं में वर्ष 2017-18 में 1,121 करोड़ 89 लाख 49 हजार रुपये की 55 परियोजनाओं, वर्ष 2018-19 में 2,516 करोड़ 84 लाख चार हजार रुपये की 56 परियोजनाओं, वर्ष 2019-20 में 1,847 करोड़ 88 लाख 48 हजार रुपये की 110 परियोजनाओं और वर्ष 2020-21 में 615 करोड़ 76 लाख 81 हजार रुपये की 21 परियोजनाओं की स्वीकृति प्रदान की गई. वर्ष 2017-18 में स्वीकृत कुल 55 परियोजनाओं में 40 परियोजनाएं नदी सेतु की, 13 परियोजनाएं आरओबी की व दो परियोजनाएं फ्लाईओवर की हैं.

अब तक स्वीकृत हुई परियोजनाएं
वर्ष 2018-19 में स्वीकृत 56 परियोजनाओं में 31 परियोजनाएं नदी सेतु की, 19 परियोजनाएं आरओबी की व छह परियोजनाएं फ्लाईओवर की हैं. वर्ष 2019-20 में स्वीकृत 110 परियोजनाओं में 76 परियोजनाएं नदी सेतु की, 34 परियोजनाएं आरओबी की और वर्ष 2020-21 में अब तक स्वीकृत 21 परियोजनाओं में 17 परियोजनाएं नदी सेतु की व चार परियोजनाएं रेल उपरिगामी सेतुओं की हैं.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.