ETV Bharat / state

लखनऊ : कांग्रेस पार्टी में प्रताड़ित महिलाओं को न्याय दिलाने की प्रियंका गांधी से मांग, रखा मौन व्रत

author img

By

Published : Jul 17, 2021, 10:09 PM IST

कांग्रेस पार्टी में प्रताड़ित महिलाओं को न्याय दिलाने की प्रियंका गांधी से मांग, रखा मौन व्रत
कांग्रेस पार्टी में प्रताड़ित महिलाओं को न्याय दिलाने की प्रियंका गांधी से मांग, रखा मौन व्रत

कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रवक्ता कोणार्क दीक्षित ने वीडियो जारीकर राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी से मांग की कि देश और प्रदेश में प्रियंका गांधी महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए आवाज उठा रहीं हैं. कहा कि कांग्रेस के अंदर जिन महिलाओं को प्रताड़ित किया जा रहा है, उन्हें भी तत्काल न्याय दें.

लखनऊ : कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी महिलाओं की सुरक्षा को लेकर प्रदेश की योगी सरकार पर लगातार हमलावर रहतीं हैं. पंचायत चुनाव में लखीमपुर में महिलाओं के साथ हुई अभद्रता पर प्रियंका गांधी लखनऊ से लखीमपुर महिला के घर मिलने पहुंचती है और न्याय दिलाने का भरोसा दिलाती हैं.

महिलाओं के अपमान को लेकर प्रियंका गांधी जीपीओ स्थित गांधी प्रतिमा पर बैठकर मौन व्रत भी रखती हैं लेकिन कांग्रेस पार्टी के अंदर महिलाओं के साथ हो रही अभद्रता को लेकर पार्टी के निष्कासित नेता शनिवार को गांधी प्रतिमा पर ही मौन व्रत रखकर प्रियंका से न्याय की मांग करते देखे गए. यह बात सियासी हलकों में काफी चर्चा का विषय बनी रही.

कांग्रेस पार्टी में प्रताड़ित महिलाओं को न्याय दिलाने की प्रियंका गांधी से मांग
यह भी पढ़ें : मुनव्वर राना ने खाई कसम, दोबारा आ गए योगी तो यूपी छोड़ देंगे हम

गौरतलब है कि शुक्रवार को दिल्ली से लखनऊ आईं राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी एयरपोर्ट से सीधे कौल हाउस पहुंचीं. इसके बाद गांधी प्रतिमा के पास पहुंचकर उन्होंने प्रदेश की लचर कानून व्यवस्था को लेकर योगी सरकार पर हमला बोला. दो मिनट का मौन व्रत भी रखा. उसके बाद घंटों धरने पर बैठी रहीं.

इस दौरान प्रियंका गांधी ने प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा पर चिंता व्यक्त की. शाम को जब पार्टी मुख्यालय पर उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस की, तब भी उन्होंने कहा कि प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं. लखीमपुर का मुद्दा उठाया. इसी बीच शनिवार को कांग्रेस से निष्कासित नेता कोणार्क दीक्षित भी जीपीओ स्थित गांधी प्रतिमा पर पहुंच गए. उन्होंने मौन व्रत रखकर राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी से कांग्रेस पार्टी के अंदर प्रताड़ित की जा रहीं महिलाओं को न्याय देने की मांग की.

कांग्रेस की पीड़ित महिलाओं को न्याय दें प्रियंका

कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रवक्ता कोणार्क दीक्षित ने वीडियो जारीकर राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी से मांग की कि देश और प्रदेश में प्रियंका गांधी महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए आवाज उठा रहीं हैं. कहा कि कांग्रेस के अंदर जिन महिलाओं को प्रताड़ित किया जा रहा है या उनसे बदसलूकी की जा रही है, उन्हें भी तत्काल न्याय दें और जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई करें.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.