ETV Bharat / state

स्वामी चिन्मयानंद हैं, योगी सरकार की ढाई साल की उपलब्धि: कांग्रेस

author img

By

Published : Sep 19, 2019, 7:34 PM IST

योगी सरकार ने गुरुवार को ढाई साल पूरे हो गए हैं. इसी को लेकर कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता ने मीडिया से बातचीत करते हुए योगी सरकार पर निशाना साधा, उन्होंने कहा कि योगी सरकार की ढाई साल की उपलब्धि, स्वामी चिन्मयानंद हैं.

कांग्रेस प्रवक्ता अशोक सिंह

लखनऊ: प्रदेश की योगी सरकार के गुरुवार को ढाई साल पूरे हो गए हैं. इस मौके पर जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं, वहीं कांग्रेस ने योगी सरकार के ढाई साल के कार्यकाल पर चुटकी ली है. कांग्रेस प्रवक्ता अशोक सिंह ने मीडिया से बातचीत कर योगी सरकार से ढाई साल को झूठ और फरेब वाली सरकार करार दिया है.

कांग्रेस प्रवक्ता अशोक सिंह ने योगी सरकार पर साधा निशाना.

पढ़ें: सरकार के ढाई साल पूरे होने पर बोले सीएम योगी, कहा- हमारी सरकार में राजस्व बढ़ा

जानिए कांग्रेस प्रवक्ता अशोक सिंह ने क्या कहा
कांग्रेस के प्रवक्ता अशोक सिंह ने योगी सरकार के ढाई साल के कार्यकाल पर निशाना साधते हुए कहा कि स्वामी चिन्मयानंद हैं योगी सरकार की ढाई साल की उपलब्धि. योगी सरकार में रात के समय महिलाएं घर से निकलने से डरती हैं. ये है योगी सरकार की उपलब्धि. बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है, युवा बेरोजगार हो रहे हैं, पलायन करने को मजबूर हैं, ये है योगी सरकार की उपलब्धि. सड़क पर भी कोई सुरक्षित नहीं है. डर का माहौल पैदा हो गया है. किसानों को अपनी उपज का मूल्य नहीं मिल रहा है, ये है योगी सरकार की उपलब्धि. जनता ने बड़ा जनमत दिया है अब ढाई साल और बचे हैं. इसके बाद जनता ही सब कुछ तय करेगी.

Intro:योगी सरकार के ढाई साल पर कांग्रेस का वार: झूठ और फरेब के दिन हैं योगी सरकार के ढाई साल

लखनऊ। प्रदेश की योगी सरकार के आज ढाई साल पूरे हो गए। इस मौके पर जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर
अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं, वहीं कांग्रेस पार्टी ने योगी सरकार के ढाई साल के कार्यकाल पर चुटकी ली है। कांग्रेस के प्रवक्ता अशोक सिंह ने ढाई साल की योगी सरकार को झूठ और फरेब वाली सरकार करार दिया।


Body:कांग्रेस के प्रवक्ता अशोक सिंह ने योगी सरकार के ढाई साल के कार्यकाल पर निशाना साधते हुए कहा कि स्वामी चिन्मयानंद हैं योगी सरकार की ढाई साल की उपलब्धि। रात के समय महिलाएं घर से निकलने से डरती हैं ये है योगी सरकार की उपलब्धि। बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है, युवा बेरोजगार हो रहे हैं, पलायन करने को मजबूर हैं, ये है योगी सरकार की उपलब्धि। सड़क पर भी कोई सुरक्षित नहीं है। डर का माहौल पैदा हो गया है। किसानों को अपनी उपज का मूल्य नहीं मिल रहा है। ये है योगी सरकार की उपलब्धि। जनता ने बड़ा जनमत दिया है अब ढाई साल और बचे हैं। इसके बाद जनता ही सब कुछ तय करेगी।


Conclusion:अखिल पांडेय, लखनऊ, 9336864096
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.