ETV Bharat / state

15 दिन के अंदर आज दोबारा यूपी दौरे पर पहुंच रही हैं प्रियंका गांधी, जानिए क्या है तैयारी?

author img

By

Published : Sep 26, 2021, 8:39 PM IST

Updated : Sep 27, 2021, 8:11 AM IST

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी सोमवार से लखनऊ पहुंचेंगी. प्रियंका गांधी 15 दिन के अंदर दोबारा यूपी के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंच रही हैं.

प्रियंका गांधी.
प्रियंका गांधी.

लखनऊः कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी सोमवार से 3 दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचेंगी. पिछले ढाई साल में यह ऐसा पहला मौका है जब प्रियंका गांधी 15 दिन के अंदर दोबारा यूपी के दौरे पर पहुंच रही हैं. अब तक प्रियंका गांधी का कई महीनों या फिर साल भर तक कांग्रेसियों को इंतजार करना पड़ता था. लेकिन यूपी विधानसभा चुनाव 2022 (UP Assembly Election 2022) करीब आते ही प्रियंका जल्दी-जल्दी लखनऊ आ रही हैं. बताया जा रहा है कि अपने दौरे के दौरान प्रियंका गांधी तीन दिन तक पार्टी पदाधिकारियों के साथ संगठन को मजबूत करने पर जोर और चुनावी रणनीति तैयार करेंगी.

कांग्रेस पार्टी के विश्वस्त सूत्र बताते हैं कि 12 बजे प्रियंका गांधी एयरपोर्ट पहुंच जाएंगी. इसके बाद वे सीधे शीला कौल के आवास पहुंचेगी, जहां पर उन्हें ठहरना हैं. मंगलवार से दो दिन तक कांग्रेस मुख्यालय पर बैठकों का सिलसिला शुरू होगा. इस दौरान संगठन को मजबूती देने के साथ ही चुनावी रणनीति पर भी चर्चा होगी. पार्टी के विश्वस्त सूत्रों की मानें तो प्रियंका गांधी कुछ बड़े लोगों की जॉइनिंग भी करा सकती हैं.


पार्टी के सूत्र ये भी बताते हैं कि प्रियंका का दौरा तीन दिन के बजाय सात दिन का भी हो सकता है. इन सात दिनों में वे प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में प्रतिज्ञा यात्राओं का आगाज कर उनमें शिरकत भी करेंगी. बताया जा रहा है कि चुनाव की शुरुआत प्रियंका गांधी बनारस से कर रही हैं. हालांकि प्रियंका के दौरे के बारे में अभी भी कांग्रेस पार्टी की तरफ से कोई भी आधिकारिक एलान नहीं किया गया है. धीरे-धीरे ही सही लेकिन कांग्रेस पार्टी भी अब उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों के प्रति संजीदा हो गई है. यही वजह है कि प्रियंका गांधी के दौरे भी जल्दी-जल्दी शुरू हो गए हैं.

इसे भी पढ़ें-योगी सरकार का किसानों को तोहफा, बढ़ाये गन्ने के दाम


बता दें कि प्रियंका गांधी इससे पहले नौ सितंबर को लखनऊ के दौरे पर आई थीं. 10 सितंबर से 11 सितंबर तक कांग्रेस मुख्यालय पर विभिन्न पदाधिकारियों और संगठनों के साथ बैठक की थी. इसके बाद वे रायबरेली चली गई थीं और यहीं से दिल्ली के लिए रवाना हो गई थीं.

Last Updated :Sep 27, 2021, 8:11 AM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.