ETV Bharat / state

उत्तर प्रदेश में ठंड बढ़ी, पारा गिरकर 7.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा

author img

By

Published : Dec 9, 2022, 9:12 AM IST

उत्तर प्रदेश में ठंड बढ़ गयी है. शुक्रवार को यूपी के कई इलाकों में तापमान (weather in up) गिरकर 7.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया. सर्द हवाओं के कारण यूपी में ठंड का प्रकोप (Cold wave fog grips Uttar Pradesh) जारी है.

Etv Bharat
Cold wave fog grips Uttar Pradesh

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पूर्वी तथा पश्चिमी इलाकों में पश्चिमी हवाओं के चलने से ठंडक में इजाफा हुआ है. ज्यादातर जिलों में दिन का तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वहीं सोनभद्र जिले में न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो कि सामान्य से लगभग 3 डिग्री सेल्सियस कम है, सोनभद्र के अलावा न्यूनतम तापमान अयोध्या में 8, झांसी में 8 बरेली में 8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया,


प्रमुख शहरों का तापमान
राजधानी लखनऊ में गुरुवार को आसमान साफ रहा सुबह के समय हल्का कोहरा छाया रहा अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो कि सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस कम है. वहीं न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक है. मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार शुक्रवार को राजधानी लखनऊ में सुबह व शाम के समय हल्की धुंध छाई रहेगी. दिन में आसमान साफ रहेंगे अधिकतम तापमान 26 व न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

कानपुर नगर
कानपुर नगर में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो कि सामान्य से लगभग 3 डिग्री सेल्सियस अधिक है. वहीं अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो कि सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस कम है. (weather in up)

गोरखपुर
गोरखपुर में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो की 1 डिग्री सेल्सियस कम है. वहीं अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो कि सामान्य से 1 डिग्री कम है.

वाराणसी
वाराणसी में न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो कि सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस कम है. वहीं अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो कि सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस अधिक है.

प्रयागराज
प्रयागराज में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो कि सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस कम है. वहीं अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो कि सामान्य है.

मेरठ
मेरठ में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो कि सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक है. वहीं अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो कि सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस कम है.

आगरा
आगरा में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो कि सामान्य से एक डिग्री अधिक है. वहीं अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो कि सामान्य है.

मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि उत्तर प्रदेश में आने वाले 5 दिनों तक मौसम सामान्य (Cold wave fog grips Uttar Pradesh) बना रहेगा. बारिश की संभावना नहीं है. अधिकतम और न्यूनतम तापमान में एक से लेकर 2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी.

ये भी पढ़ें- बीवी ने सेकेंड राउंड सेक्स के लिए मना किया तो पति ने गला दबाकर मार डाला

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.