ETV Bharat / state

सीएम योगी ने झारखंड राज्य स्थापना दिवस पर दी बधाई

author img

By

Published : Nov 15, 2020, 11:05 AM IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर झारखंड स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी हैं. इसके साथ ही उन्होंने बिरसा मुंडा की जयंती पर उन्हें नमन किया. बता दें कि आज के दिन झारखंड राज्य की स्थापना हुई थी.

सीएम योगी
सीएम योगी

लखनऊ: सीएम योगी आदित्यनाथ ने झारखंड राज्य के स्थापना दिवस पर शुभकामना संदेश दिया है. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है कि 'अनुपम प्राकृतिक सौंदर्य व विपुल खनिज संपदा से पूरित झारखंड राज्य के स्थापना दिवस की झारखंड वासियों को अनंत शुभकामनाएं. मेरी कामना है कि अपने साहस, संवेदना व परिश्रम हेतु जग प्रसिद्ध यह प्रदेश अपरिमित प्रगति कर भगवान बिरसा मुंडा के समृद्ध एवं खुशहाल राज्य के स्वप्न को साकार करे'.

  • अनुपम प्राकृतिक सौंदर्य व विपुल खनिज संपदा से पूरित झारखंड राज्य के स्थापना दिवस की झारखंड वासियों को अनंत शुभकामनाएं।

    मेरी कामना है कि अपने साहस, संवेदना व परिश्रम हेतु जग प्रसिद्ध यह प्रदेश अपरिमित प्रगति कर भगवान बिरसा मुंडा के समृद्ध एवं खुशहाल राज्य के स्वप्न को साकार करे।

    — Yogi Adityanath (@myogiadityanath) November 15, 2020 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

इसके साथ ही उन्होंने बिरसा मुंडा को भी याद करते हुए उन्हें जीवन के लिए प्रेरणा श्रोत बताया. उन्होंने एक अन्य ट्वीट में लिखा कि 'महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, जननायक ‘धरती आबा’ भगवान बिरसा मुंडा जी को उनकी जयंती पर कोटिशः नमन शोषितों एवं वंचितों के सर्वांगीण उन्नयन हेतु आपके द्वारा किया जीवनपर्यंत संघर्ष अविस्मरणीय है. सामाजिक सद्भाव व त्याग से पूरित आपका जीवन हम सभी के लिए महान प्रेरणा है'.

  • महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, जननायक ‘धरती आबा’ भगवान बिरसा मुंडा जी को उनकी जयंती पर कोटिशः नमन।

    शोषितों एवं वंचितों के सर्वांगीण उन्नयन हेतु आपके द्वारा किया जीवनपर्यंत संघर्ष अविस्मरणीय है।

    सामाजिक सद्भाव व त्याग से पूरित आपका जीवन हम सभी के लिए महान प्रेरणा है।

    — Yogi Adityanath (@myogiadityanath) November 15, 2020 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.