ETV Bharat / state

UP Weather Update : तापमान में वृद्धि के साथ बारिश की भी संभावना, जानिए अन्य जिलों का हाल

author img

By

Published : Jan 20, 2023, 10:04 AM IST

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में लोगों को ठंडक से थोड़ा राहत मिली थी, लेकिन बीते दो दिनों से रात के तापमान में वृद्धि (UP Weather Update) दर्ज की जा रही है. मौसम विभाग के अनुसार 23 जनवरी से हल्की बारिश होने की संभावना है.

Etv Bharat
Etv Bharat

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में दिन में गुनगुनी धूप खिलने से लोगों को सर्दी से राहत मिली है, वहीं रात के तापमान में भी वृद्धि दर्ज की जा रही है. मुजफ्फरनगर में जहां बुधवार को न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, वहीं गुरुवार को यह तापमान बढ़कर 8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. इसी तरह अन्य जिलों में भी अधिकतम और न्यूनतम तापमान में दो से लेकर 6 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि दर्ज की गई है.



मौसम विभाग के अनुसार, वायुमंडल में व्याप्त पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में परिवर्तन हो रहा है. अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है. आने वाले दो दिनों तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में और वृद्धि दर्ज की जाएगी. 23 जनवरी से उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है.


प्रमुख शहरों के तापमान : राजधानी लखनऊ में गुरुवार को सुबह से ही आसमान साफ रहा. दिन भर धूप खिली रही, वहीं दिन में ठंडी हवाएं भी चलती रहीं जिससे दिन का मौसम सुहावना बना रहा. शाम के समय हल्की ठंडक शुरू हुई. गुरुवार को राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, शुक्रवार को राजधानी में सुबह के समय हल्का कोहरा छाया रहेगा. दिन में आसमान साफ रहेगा. धूप खिलेगी. अधिकतम तापमान 22 व न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.


कानपुर नगर : जिले में न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, वहीं अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

गोरखपुर : जिले में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, वहीं अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया.

वाराणसी : जिले में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, वहीं अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

प्रयागराज : जिले में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, वहीं अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

मेरठ : जिले में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया.

आगरा : जिले में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, वहीं अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.


मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि "पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते उत्तर प्रदेश के ज्यादातर जिलों में आने वाले दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में हल्की वृद्धि दर्ज की जाएगी. 23 जनवरी से उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है."

यह भी पढ़ें : Lucknow News : लोहिया व कल्याण सिंह कैंसर संस्थान ने की बड़ी पहल, जानिए क्या होगा फायदा

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.