ETV Bharat / state

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश होने की संभावना, जानिए अन्य जिलों का हाल

author img

By

Published : Apr 17, 2023, 10:27 AM IST

मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के प्रभाव से यूपी के कई जिलों में तीन से चार दिनों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है. सोमवार को लखनऊ में आसमान साफ रहेगा.

Etv Bharat
Etv Bharat

लखनऊ : गर्मी का प्रकोप उत्तर प्रदेश के पूर्वी तथा पश्चिमी इलाकों में दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है. अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा पहुंचा है, वहीं पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के प्रभाव से आने वाले 3-4 दिनों तक उत्तर प्रदेश के आइसोलेटेड स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है. जिसके कारण अधिकतम व न्यूनतम तापमान में हल्की कमी दर्ज की जाएगी. सोमवार को उत्तर प्रदेश के पश्चिमी इलाकों के आइसोलेटेड स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है, वहीं मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में पूर्वी तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश होने की संभावना है. हल्की बारिश होने से प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी से प्रदेशवासियों को राहत मिलेगी.

प्रमुख शहरों के तापमान : राजधानी लखनऊ में रविवार को आसमान साफ रहा. तेज धूप खिली. दिन में कुछ स्थानों पर बादल छाए रहे. अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई. अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जोकि सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है, वहीं न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक है. मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, सोमवार को राजधानी लखनऊ में आसमान साफ रहेगा. अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

कानपुर नगर : जिले में न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जोकि सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक है, वहीं अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

गोरखपुर : जिले में न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जोकि सामान्य है, वहीं अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

वाराणसी : जिले में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जोकि सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक है, वहीं अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

प्रयागराज : जिले में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जोकि सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक है, वहीं अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

मेरठ : जिले में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जोकि सामान्य है, वहीं अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

आगरा : जिले में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जोकि सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक है, वहीं अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.


मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि 'आने वाले पांच दिनों तक उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश की संभावना है. पूर्वी तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश मे बादलों की आवाजाही रहेगी, वहीं कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है. बारिश होने से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में दो से लेकर 4 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की जाएगी.'

यह भी पढ़ें : यूपी निकाय चुनाव: कांग्रेस ने अपने पार्षद को नहीं दिया टिकट, बसपा ने बनाया प्रत्याशी

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.