आक्रामक चुनावी अभियान की तैयारी के लिए आज फिर जुटेंगे भाजपा के दिग्गज

author img

By

Published : Sep 23, 2021, 10:26 AM IST

भाजपा बैठक.

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर भाजपा ने कमर कस ली है. आक्रामक चुनावी अभियान की तैयारी के लिए आज गुरुवार को दिग्गज फिर जुटेंगे. प्रदेश कार्यालय में बैठक होगी.

लखनऊ: भाजपा (bjp) के आक्रामक चुनावी अभियान को लेकर गुरुवार को सुबह 10:30 बजे से एक बार फिर से दिग्गज जुटेंगे. ये लोग भारतीय जनता पार्टी के आगामी कार्यक्रम तय करेंगे. दो सत्रों में बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें संगठन और सरकार से जुड़े अधिकांश नेता भाग लेंगे.

भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) के राज्य मुख्यालय पर बुधवार शाम पार्टी पदाधिकारियों की बैठक हुई थी. पाटी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह, चुनाव प्रभारी व केन्द्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान विशेष रूप से उपस्थित रहे.


बैठक में केन्द्रीय मंत्री व प्रदेश चुनाव सहप्रभारी व अनुराग ठाकुर, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डॉ. दिनेश शर्मा, केन्द्रीय मंत्री व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बेबी रानी मौर्य, प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल सहित प्रदेश के सभी चुनाव सहप्रभारी केन्द्र सरकार में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रहे मंत्री व उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट व राज्यमंत्रियों सहित प्रदेश सहमहामंत्री संगठन कर्मवीर प्रदेश महामंत्री व क्षेत्रीय अध्यक्ष शामिल हुए.


भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बताया कि जो कल हुई वह परिचयात्मक बैठक थी. बैठक में पार्टी द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों, अभियानों के बारे में चर्चा हुई साथ ही आगामी कार्यक्रमों के संदर्भ में भी प्रारम्भिक चर्चा की गई. आगामी कार्ययोजना व कार्यक्रमों सहित अन्य संगठनात्मक गतिविधियों के संदर्भ में गुरुवार को पार्टी के राज्य मुख्यालय पर सुबह 10ः30 बजे से बैठक होगी, जिसमें विभिन्न विषयों पर चर्चा होगी.


पार्टी मुख्यालय पर होने वाली बैठक में प्रदेश चुनाव सह प्रभारी व केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, सरोज पाण्डेय (सांसद राज्यसभा), केन्द्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे, कैप्टन अभिमन्यु, केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी व विवेक ठाकुर (सांसद राज्यसभा), क्षेत्रीय चुनाव प्रभारी (पश्चिम क्षेत्र) संजय भाटिया, राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष व क्षेत्रीय चुनाव प्रभारी (कानपुर क्षेत्र) सुधीर गुप्ता, राष्ट्रीय मंत्री व क्षेत्रीय चुनाव प्रभारी (गोरखपुर) अरविन्द मेनन, क्षेत्रीय चुनाव प्रभारी (ब्रज) संजीव चौरसिया, राष्ट्रीय मंत्री व क्षेत्रीय चुनाव प्रभारी (अवध) सत्याकुमार, क्षेत्रीय चुनाव प्रभारी (काशी) सुनील ओझा, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल, राष्ट्रीय मंत्री हरीश द्विवेदी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद डॉ. रमापतिराम त्रिपाठी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही उपस्थित रहेंगे.

इसे भी पढ़ें- पीएम मोदी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन, सीएम योगी समेत कई मंत्री मौजूद

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.