ETV Bharat / state

अखिलेश यादव ने लिया अन्न संकल्प, कहा- भाजपा को हराएंगे और हटाएंगे

author img

By

Published : Jan 17, 2022, 1:55 PM IST

Updated : Jan 17, 2022, 2:25 PM IST

Akhilesh Yadav took food pledge said he will defeat and remove BJP  lucknow latest news  etv bharat up news  अखिलेश यादव ने लिया अन्न संकल्प  भाजपा को हराएंगे और हटाएंगे  Akhilesh Yadav took food pledge  says will defeat and remove BJP  समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव  तीन कृषि कानून  घोषणा पत्र में किसानों की मांग  लखीमपुर खीरी हादसा  UP Assembly Election 2022  Uttar Pradesh Assembly Election 2022  UP Election 2022 Prediction  UP 2022 Election Campaign highlights  UP Election Results 2022  UP Election 2022 Opinion Poll  UP Election 2022 live  Akhilesh Yadav vs Yogi Adityanath  up chunav 2022  UP Election 2022  up election news in hindi  up election 2022 district wise  UP Election 2022 Public Opinion  यूपी चुनाव न्यूज  उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव  यूपी विधानसभा चुनाव 2022

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किसानों को धन्यवाद ज्ञापित करने के साथ ही अन्न संकल्प लिया. उन्होंने कहा कि हम भाजपा को हराने के साथ ही सूबे की सत्ता से हटाएंगे भी. साथ केंद्र की तीन कृषि कानून के खिलाफ किसानों के संघर्ष को याद करते हुए उन्होंने संघर्षरत किसानों की जमकर प्रशंसा भी की.

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज पत्रकारों से बातचीत में आज हाथ में अनाज लेकर अन्न संकल्प लिया. उन्होंने कहा कि हम संकल्प लेते हैं, जिन्होंने किसानों पर अन्याय अत्याचार किया है, उन्हें हराएंगे और हटाएंगे. लखीमपुर खीरी के तेजिंदर सिंह विर्क भी इस दौरान अखिलेश यादव के साथ संकल्प लिए. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि लखीमपुर खीरी में किसानों को कुचलने के साथ तेजिंदर सिंह विर्क को भी मारने की कोशिश की गई थी. इनका इलाज कराया गया था. मैंने उसी समय मदद करने की बात कही थी. भगवान ने मदद की और इनकी जान बची.

उन्होंने कहा कि किसानों को धन्यवाद देना चाहता हूं कि जिन्होंने संघर्ष किया और किसान कानून वापस केंद्र सरकार ने किए। किसान शहीद हुए और झूठे मुकदमे दर्ज किया. बाद में वोट के लिए किसान कानून वापस करने का काम किया. आज भाजपा कह रही है किसानों के हित में वापस करने का काम किया.

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव

इसे भी पढ़ें - बसपा सांसद अफजाल अंसारी की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में भर्ती

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि हम अपने घोषणा पत्र में किसानों की सभी फसलों की एमएसपी दिलाने का काम करेंगे, फ्री बिजली देंगे. उन्होंने कहा कि गन्ना किसानों को 15 में भुगतान दिया जाएगा. फार्मर रिवाल्विंग फंड बनाया जाएगा. ब्याज मुक्त लोन बीमा पेंशन की सुविधा दी जाएगी. आंदोलन में किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस करने का काम करेंगे. साथ ही केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा का इस्तीफा होना चाहिए.

अपर्णा सिंह को टिकट देने के सवाल पर उन्होंने कहा कि हमारे परिवार की चिंता भाजपा को ज्यादा है. चंद्रशेखर आजाद को हमने सीट दी थीं, अगर वो भाई बनकर सहयोग करना चाहते हैं तो उनका स्वागत है. उन्हें दो सीट दी थी, जिसपर पहले वह सहमत थे. लेकिन बाद में उनके संगठन में ही सहमति नहीं बनी तो इसमें समाजवादी पार्टी का क्या दोष है. अखिलेश ने कहा कि यूपी के चुनाव के लिए बड़ी-बड़ी साजिश होने जा रही है. चंद्रशेखर के साथ बात न बनने के सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा इसकी साजिश में शामिल है. इसलिए साजिश से बचने की जरूरत है.

ऐसी ही जरूरी और विश्वसनीय खबरों के लिए डाउनलोड करें ईटीवी भारत ऐप

Last Updated :Jan 17, 2022, 2:25 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.