बोले अखिलेश यादव, भाजपा में टूट का कारण बन रहा किसान आंदोलन

author img

By

Published : Sep 27, 2021, 12:00 PM IST

Updated : Sep 27, 2021, 12:57 PM IST

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने साधा भाजपा पर निशाना

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान हुए भारत बंद का कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने समर्थन किया है. साथ ही इस बंद को लेकर कांग्रेस और सपा ने केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना भी साधा. समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने केंद्र की मोदी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि किसान आंदोलन भाजपा के भीतर टूट का कारण बनने लगा है.

लखनऊ: भारत बंद को लेकर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (Congress and Samajwadi Party) ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है. समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने केंद्र की मोदी सरकार (Taunt on Modi government) पर तंज कसते हुए कहा कि किसान आंदोलन भाजपा के भीतर टूट का कारण बनने लगा है. दरअसल, कृषि कानूनों के खिलाफ (against agricultural laws) कई किसान संगठनों ने आज संयुक्त रूप से भारत बंद का आह्वान किया है. वहीं, कई राज्यों में भारत बंद का असर भी देखने को मिल रहा है.

इधर, भारत बंद पर सियासत भी तेज (Politics intensified on Bharat Bandh) हो गई है. विपक्षों पार्टियों ने केंद्र की मोदी सरकार पर भारत बंद को लेकर जमकर निशाना साधा. उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारत बंद का समर्थन करते हुए भाजपा नीत एनडीए की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि किसान आंदोलन को लेकर भाजपा में भी मतभेद और विभेद की स्थिति है.

इसे भी पढ़ें - यूपी के सरहदी इलाकों में दिखा ''भारत बंद'' का असर, गाजीपुर सीमा पर लगा जाम

यही कारण है कि पार्टी में टूट की स्थिति उत्पन्न हो गई है. वहीं, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी केंद्र की मोदी सरकार पर तंज कसा है.

समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो अखिलेश यादव ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा के "भारत बंद" को समाजवादी पार्टी का पूर्ण समर्थन है. देश के अन्नदाता का मान न करने वाली दंभी भाजपा सत्ता में बने रहने का नैतिक अधिकार खो चुकी है. किसान आंदोलन भाजपा के अंदर टूट का कारण बनने लगा है. साथ ही उन्होंने किसानों की मांग को जायज ठहराते हुए कहा कि भाजपा की सरकार को कुछ दिख नहीं रहा है.

  • संयुक्त किसान मोर्चा के ‘भारत बंद’ को सपा का पूर्ण समर्थन है।

    देश के अन्नदाता का मान न करनेवाली दंभी भाजपा सत्ता में बने रहने का नैतिक अधिकार खो चुकी है।

    किसान आंदोलन भाजपा के अंदर टूटन का कारण बनने लगा है।#भाजपा_ख़त्म

    — Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) September 27, 2021 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

वहीं, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Congress General Secretary Priyanka Gandhi) ने कहा कि खेत किसान का, मेहनत किसान की, फसल किसान की, लेकिन भाजपा सरकार (Bjp Govt) इन पर अपने खरबपति मित्रों का कब्जा जमाने को आतुर है. पूरा हिंदुस्तान किसानों के साथ है. नरेंद्र मोदी काले कानून वापस लो.

  • खेत किसान का
    मेहनत किसान की
    फसल किसान की

    लेकिन, भाजपा सरकार इन पर अपने खरबपति मित्रों का कब्जा जमाने को आतुर है।

    पूरा हिंदुस्तान किसानों के साथ है।@narendramodi काले क़ानून वापस लो।#IStandWithFarmers

    — Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) September 27, 2021 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">
Last Updated :Sep 27, 2021, 12:57 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.