ETV Bharat / state

शिवपाल के करीबी अजय त्रिपाठी भाजपा में शामिल, ब्रजेश पाठक बोले, यूपी व कर्नाटक दोनों जगह जीतेगी भाजपा

author img

By

Published : Apr 28, 2023, 11:45 AM IST

Updated : Apr 28, 2023, 12:39 PM IST

निकाय चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी में कई पार्टी के नेताओं ने गुरुवार को ज्वाइनिंग की थी. शुक्रवार को उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कई महत्वपूर्ण लोगों को सदस्यता दिलाई.

Etv Bharat
Etv Bharat

देखें पूरी खबर

लखनऊ : उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने शुक्रवार को एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी में बड़ी ज्वाइनिंग करवाई. समाजवादी पार्टी से लेकर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी तक और उसके बाद एक बार फिर समाजवादी पार्टी में शिवपाल यादव के काफी नजदीकी रहे ब्राह्मण नेता अजय त्रिपाठी मुन्ना ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली. उनकी ज्वाइनिंग के बाद पत्रकारों से बातचीत में ब्रजेश पाठक ने कहा कि 'भाजपा में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति का हम सम्मान करेंगे. कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री पर दिए गए बयान को उन्होंने आपत्तिजनक बताया. उन्होंने कहा कि इसका खामियाजा चुनाव में कांग्रेस को भुगतना होगा. भाजपा कर्नाटक में बड़ी जीत हासिल करेगी.'



अजय त्रिपाठी मुन्ना काफी समय से उद्यमियों, व्यापारियों की राजनीति से जुड़े रहे. वह पूर्व में कई बार समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश सचिव रहे. पूर्व संस्थापक महानगर अध्यक्ष प्रगतिशील समाजवादी पार्टी, पूर्व प्रदेश प्रमुख महासचिव, राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रगतिशील समाजवादी पार्टी, पूर्व मेयर प्रत्याशी 2012 नगर निगम लखनऊ रहे. वर्तमान में भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल (पंजी.) के प्रदेश अध्यक्ष हैं. व्यापार मंडल, सपा, प्रसपा, कांग्रेस, बसपा से जुड़े हुए बहुत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय हजरतगंज में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की.

सदस्यता ग्रहण समारोह के दौरान उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के अलावा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री संजय राय, महानगर अध्यक्ष और एमएलसी मुकेश शर्मा के अलावा कई प्रदेश स्तरीय वरिष्ठ नेता मौजूद रहे. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित और सह मीडिया प्रभारी हिमांशु दुबे भी मौजूद रहे. अजय त्रिपाठी मुन्ना के साथ हजारों की संख्या में कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय पहुंचे थे, जिन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है.

यह भी पढ़ें : मुस्कुराइए आप लखनऊ में हैं, यह कहावत अब सच्चाई : योगी आदित्यनाथ

Last Updated :Apr 28, 2023, 12:39 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.