ETV Bharat / state

यूपी विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए रवाना हुईं कांग्रेस की 200 एलईडी वैन

author img

By

Published : Feb 5, 2022, 3:34 PM IST

UP Assembly Election 2022, Uttar Pradesh Assembly Election 2022, UP Election 2022 Prediction, UP Election Results 2022, UP Election 2022 Opinion Poll, UP 2022 Election Campaign highlights, UP Election 2022 live, Akhilesh Yadav vs Yogi Adityanath, up chunav 2022, UP Election 2022, up election news in hindi, up election 2022 district wise, UP Election 2022 Public Opinion, यूपी चुनाव न्यूज, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव, यूपी विधानसभा चुनाव 2022
कांग्रेस ने रवाना की प्रचार वैन.

यूपी की 403 विधानसभा सीटों पर प्रचार के लिए कांग्रेस के 200 प्रचार वाहन लखनऊ से रवाना हो गए.

लखनऊः यूपी की 403 विधानसभा सीटों पर कांग्रेस के 200 प्रचार वाहन लखनऊ से रवाना हो गए. इन प्रचार वाहनों पर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी के कई भाषण जनता को सुनाए जाएंगे. इसके अलावा कांग्रेस पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए जितनी भी घोषणाएं की हैं उन सभी घोषणाओं का भी प्रचार-प्रसार किया जाएगा. शनिवार को कांग्रेस मुख्यालय से दर्जनभर प्रचार वाहनों को पार्टी के कोषाध्यक्ष सतीश अजमानी और प्रदेश प्रवक्ता सचिन रावत समेत अन्य नेताओं ने झंडी दिखाकर रवाना किया.



कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने यूपी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए अपने मेनिफेस्टो में हर वर्ग को लुभाने का भरपूर प्रयास किया है. उन्होंने तमाम सारे वादे युवाओं और महिलाओं से किए हैं. इन सभी वचनों को निभाने का भी संकल्प प्रियंका ने लिया है.

कांग्रेस ने रवाना की प्रचार वैन.

इनमें छात्राओं को स्कूटी, स्मार्टफोन, साल भर में तीन गैस सिलेंडर मुफ्त, बसों में फ्री यात्रा, कोरोना काल का बिल माफ, आगे का हाफ के साथ ही किसानों और आम जनता से किए कई वादे शामिल हैं. इन सभी वादों का प्रचार- प्रसार इन प्रचार वाहनों के जरिए प्रदेश की हर विधानसभा सीट पर किया जाएगा.

जनता को कांग्रेस के इन वादों के बारे में प्रचार वाहन के जरिए जानकारी दी जाएगी. पार्टी की तरफ से कई ऐसे लुभावने विज्ञापन भी तैयार किए गए हैं जो कांग्रेस की प्रतिज्ञाओं पर आधारित हैं. इन सभी का प्रचार एलईडी वैन के जरिए होगा.
ये भी पढ़ेंः UP Election 2022: कांग्रेस ने घोषित किए तीसरे चरण के स्टार प्रचारक, आजाद अंदर... कन्हैया बाहर



उत्तर प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष वरिष्ठ नेता सतीश अजमानी ने प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाने के बाद कहा कि प्रदेश की सभी विधानसभा सीटों पर इन प्रचार वाहनों के जरिए प्रचार किया जाएगा. कुल 200 वाहन संचालित किए जाएंगे. अभी पहले चरण में जिन-जिन विधानसभा सीटों पर चुनाव है. वहां इन प्रचार वाहनों को भेजा गया है. जैसे-जैसे जिन-जिन चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे वहां पर यह प्रचार वाहन प्रत्याशी के पक्ष में जनता से समर्थन की अपील करेंगे.



ऐसी ही जरूरी और विश्वसनीय खबरों के लिए डाउनलोड करें ईटीवी भारत ऐप

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.