ETV Bharat / state

10 दिन की प्रतिज्ञा पदयात्रा से कांग्रेसियों में जागी उम्मीद, बजेगा प्रियंका का डंका

author img

By

Published : Nov 24, 2021, 6:49 PM IST

प्रियंका गांधी
प्रियंका गांधी

लखनऊ में आगामी विधानसभा चुनाव (Assembly election) को लेकर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी (National General Secretary Priyanka Gandhi) बड़े आंदोलन की तैयारी में हैं. बुधवार को कांग्रेस की 14 से 24 नवंबर तक प्रदेश की सभी विधानसभाओं में चलने वाली प्रतिज्ञा पदयात्रा 24 नवंबर को समाप्त हो गई.

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव (Assembly election) को लेकर सभी पार्टियां जोर आजमाइश में जुटी हुईं हैं. तमाम चुनावी अभियान चलाए जा रहे हैं. अभी हाल ही में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) के आह्वान पर 14 नवंबर को पंडित जवाहरलाल नेहरू (Pandit jawaharlal nehru) की जयंती से प्रदेशभर में प्रतिज्ञा पदयात्रा शुरू की गई जो बुधवार को 24 नवंबर के दिन समाप्त हो गई. इस प्रतिज्ञा पदयात्रा में प्रदेश की हर विधानसभा में कांग्रेस पार्टी के नेता जनता के बीच पहुंचे.

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का दावा है कि कई हजार किलोमीटर की इस पदयात्रा में प्रदेशभर में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने नुक्कड़ सभाएं कीं. इस दौरान जनता को कांग्रेस से जोड़ने की कोशिश की. बुधवार को प्रतिज्ञा पदयात्रा संपन्न हो गई. कांग्रेसियों ने उम्मीद जताई कि कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनाव में पहले से कहीं ज्यादा बेहतर प्रदर्शन करेगी.

इसे भी पढ़ेः भाजपा हटाओ के नारे के साथ कांग्रेस निकालेगी 'महंगाई हटाओ प्रतिज्ञा पदयात्रा'

कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता सचिन रावत (Sachin Rawat) ने बताया कि पार्टी ने केंद्र में रहते हुए भी प्रदेश की जनता के हितों का पूरा ख्याल रखा. उत्तर प्रदेश में भले ही पार्टी पिछले 32 सालों से सत्ता में न रही हो पर इससे जनता को भी नुकसान उठाना पड़ा है. जनता आज भाजपा सरकार से परेशान है.

कहा कि नेत्री प्रियंका गांधी ने जनता के दुख और दर्द को समझा है. हर कदम पर जनता के साथ खड़ी नजर आती हैं. प्रियंका गांधी ने जनता से कई वायदे किए हैं. प्रतिज्ञाएं ली हैं.

जनता की सभी उम्मीदों पर हमारी पार्टी खरी उतरेगी और हमें पूरी उम्मीद है कि इस प्रतिज्ञा पदयात्रा का लाभ कांग्रेस पार्टी को जरूर मिलेगा. उत्तर प्रदेश में 2022 में कांग्रेस पार्टी ही सरकार बनाएगी.

ऐसी ही जरूरी और विश्वसनीय खबरों के लिए डाउनलोड करें ईटीवी भारत ऐप

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.