ETV Bharat / state

कुशीनगर में लोकरंग महोत्सव का भव्य शुभारंभ, लोकरंग पत्रिका 2022 का विमोचन

author img

By

Published : Apr 15, 2022, 10:52 PM IST

etv bharat
लोकरंग महोत्सव का भव्य शुभारंभ

कुशीनगर के फाजिलनगर क्षेत्र के जोगिया जनूबीपट्टी में गुरुवार से दो दिवसीय लोकरंग महोत्सव शुरू हो गया है. झूमर से महोत्सव का शुभारंभ किया गया.

कुशीनगरः जिले के फाजिलनगर क्षेत्र के जोगिया जनूबीपट्टी में गुरुवार से दो दिवसीय लोकरंग महोत्सव शुरू हो गया है. झूमर से महोत्सव का शुभारंभ किया गया. इस दौरान लोकरंग पत्रिका 2022 का विमोचन भी किया. देश के विभिन्न हिस्सों से आए लोक कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से लोक संस्कृतियों को जीवंत कर दिया.

सांस्कृतिक फूहड़पन के खिलाफ जनसंस्कृति के संवर्धन के लिए क्षेत्र के जोगिया जनूबी पट्टी में आयोजित दो दिवसीय लोकरंग महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ. लोकरंग पत्रिका 2022 के लोकार्पण के साथ महोत्सव का आगाज हुआ. इसके बाद देश के विभिन्न हिस्सों से आये लोक कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से लोक संस्कृतियों को जीवंत कर दिया. लोकरंग का आगाज मतिरानी देवी और गांव की महिलाओं द्वारा प्रस्तुत झूमर खेतवा में लागत बा कटनिया, पिया पालटनिया में गइले..से हुआ.

इसके बाद संकल्प संस्था बलिया की टीम ने आशीष त्रिवेदी के निर्देशन में परम्परागत भोजपुरी लोकगीत और जनगीतों की प्रस्तुति से लोकरंग को ऊचाइयां प्रदान की. फरना रामकोला के राजन गोविंद राव ने बांसुरी वादन प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया. ताल नृत्य संस्थान भागलपुर बिहार की टीम ने झिझिया, गोदना, जट जटिन लोकनृत्य व डोमकच नृत्य नाटिका प्रस्तुत कर लोक सांस्कृतियों को जीवंत कर दिया. कई लोगों के लिए यह विधाएं पहली बार देखने को मिली.

इसे भी पढ़ें- मेरठ मेडिकल कॉलेज में महिला ने दिया तीन बच्चों को जन्म

डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंकी और स्मृतिशेष जद्दु भगत को समर्पित लोकरंग महोत्सव 2022 का उद्घाटन करते हुए मुख्य अतिथि प्रोफेसर राम पुनियानी ने कहा कि आम जनता के भीतर की जनभावनाओं को बचाने के लिए लोकरंग जैसे आयोजन बहुत ही जरूरी है. लोकरंग विलुप्त हो रही लोक संस्कृतियों को संजोने का बेहतर मंच है. ये आयोजन हमारे लोक संस्कृति के संरक्षण में महती भूमिका निभा रहा है. आज हमारी लोक सांस्कृतियों को पर भयानक आक्रमण हो रहा है. इस आक्रमण को रोकने में लोकरंग महती भूमिका निभा रहा है.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.