ETV Bharat / state

25 मिनट में कानपुर से रू-ब-रू! गांधी भवन में 3-D प्रोजेक्शन मैपिंग शो का औपचारिक शुभारंभ

author img

By

Published : Dec 12, 2022, 10:16 AM IST

गांधी भवन में 3-D प्रोजेक्शन मैपिंग शो
गांधी भवन में 3-D प्रोजेक्शन मैपिंग शो

कानपुर में थ्री-डी प्रोजेक्शन मैपिंग शो में के जरिए 1857 की क्रांति से जुड़ी गतिविधियों को दर्शाया गया. इसे देख हर कोई हैरान रह गया.

कानपुर: शहर के फूलबाग स्थित ऐतिहासिक गांधी भवन में रविवार देर रात थ्री-डी प्रोजेक्शन मैपिंग शो के जरिए 1857 की क्रांति से जुड़ी गतिविधियों को दर्शाया गया. जिसने भी इस नजारे को देखा वह भी अचंभित रह गया. जी हां 25 मिनट के इस शो में गणेश शंकर विद्यार्थी के दैनिक प्रताप अखबार की छवि के साथ ही बिठूर घाट से ब्रह्मा जी और प्रभु श्री राम के सम्बन्ध को दर्शाया गया.

गांधी भवन में 3-D प्रोजेक्शन मैपिंग शो

दरअसल, कानपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने दुबई के बुर्ज खलीफा, मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया और दिल्ली में इंडिया गेट की तरह गांधी भवन की आगे की दीवार पर थ्री-डी प्रोजेक्शन मैपिंग शो की व्यवस्था की गई है. नौ दिसंबर को सीएम योगी आदित्यनाथ ने इसका लोकार्पण किया था. शो एक जनवरी तक रोज शाम 7:30 बजे से निशुल्क दिखाया जाएगा.

etv bharat
3-D प्रोजेक्शन मैपिंग शो में दिखाई गई क्रांति

नगर आयुक्त शिव शरणप्पा जी एन ने बताया खा मौकों और त्योहारों पर प्रोजेक्शन मैपिंग शो में बदलाव किया जाएगा. एक साथ 200 दर्शक शो देख सकते हैं. शो में 1857 की क्रांति से लेकर मेट्रो चलने तक का जो कानपुर का सफर है, उसकी झलक दिखेगी. लोग अपने कानपुर से जुड़े इतिहास और मौजूदा गतिविधियों को जान सकेंगे.

etv bharat
गांधी भवन में 3-D प्रोजेक्शन मैपिंग शो

यह भी पढ़ें- ब्रांडेड कंपनी की पैकिंग में नकली सामान का गोरखधंधा, पुलिस ने दो आरोपियों को धरा

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.