ETV Bharat / state

कानपुर: उप मुख्यमंत्री ने चकेरी थाना का किया औचक निरीक्षण, अधिकारियों को लगाई जमकर फटकार

author img

By

Published : Jul 6, 2019, 11:36 PM IST

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को चकेरी थाना का औचक निरीक्षण किया. इस मौके पर उन्होंने जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी और जिम्मेदार अधिकारियों को जल्द निस्तारण करने को कहा.

लोगों की समस्याएं सुनते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य.

कानपुर: उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शनिवार को कानपुर दौरे पर रहे. यहां उन्होंने कान्हा गैलक्सी होटल में सदस्यता अभियान की शुरुआत करने के बाद सीधे चकेरी थाने पहुंचे और वहां पर जनता दरबार लगाया. स्थानीय लोगों को जब इसकी जानकारी हुई तो काफी संख्या में लोग थाने पहुंचे और उप मुख्यमंत्री को अपनी समस्या बताई.

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मोर्य ने सुनी लोगों की समस्याएं.

एक दिन का वेतन काटने का दिया आदेश

  • उप मुख्यमंत्री ने एसएसपी और सम्बंधित विभाग को जल्द से जल्द समस्याओं का निस्तारण करने का आदेश दिया.
  • उप मुख्यमंत्री ने अल्टीमेटम दिया कि अगर जल्दी निस्तारण नहीं किया गया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
  • शनिवार को हर थाने में थाना दिवस का आयोजन किया जाता है.
  • उप मुख्यमंत्री ने थाना दिवस में अनुपस्थित रहे अधिकारियों का एक दिन का वेतन काटने का आदेश दिया .
  • चकेरी क्षेत्र के सनिगवां में हुए दोहरे हत्याकांड की जांच कर 24 घंटे में खुलासा करने का एसएसपी को आदेश दिया.

रूटीन चेकिंग के लिये थाने आए हैं. कई खामियां मिली हैं, जिन्हें दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं. अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि भूमाफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें.
-केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री

Intro:कानपुर :- उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य के औचक निरीक्षण से पुलिसकर्मियों के फूले हाथ पांव , विभागीय अधिकारियों को लगाई जमकर फटकार ।

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शनिवार को कानपुर प्रवास पर रहे | कान्हा गैलक्सी होटल में सदस्यता अभियान की शुरुवात करने के बाद वह सीधे चकेरी थाने पहुंचे और वंहा पर जनता दरबार लगा दिया | स्थानीय लोगो को जब इसकी जानकारी हुयी तो काफी संख्या में लोग थाने पहुंचकर उप मुख्यमंत्री से शिकायत करी |


Body:सबसे ज्यादा समस्या सरकारी जमीनों पर हो रहे कब्जे को लेकर हुयी जिससे उप मुख्यमंत्री ने कड़ा रुख अख्तियार करते हुये एसएसपी व सम्बंधित विभाग को जल्द से जल्द निस्तारण करने के आदेश दिये | उप मुख्यमंत्री ने विभाग के अधिकारियो को अल्टीमेटम दिया कि अगर जल्दी निस्तारण नहीं किया गया तो सम्बंधित अधिकारियो पर कड़ी कार्यवाही की जायेगी | हालाँकि शनिवार को हर थाने में थाना दिवस का आयोजन किया जाता है जिसमे सभी विभाग का कोई ना कोई अधिकारी उपस्थित रहता है लेकिन इस बार कई विभागों के अधिकारी अनुपस्थित रहे जिस पर उप मुख्यमंत्री ने उनका एक दिन का वेतन काटने का आदेश दे दिया | बीते शुक्रवार को चकेरी थाना क्षेत्र के सनिगवां में हुये दोहरे हत्याकांड की भी बात उठाई गयी जिसपर उन्होंने एसएसपी को आदेश दिया कि इस पर विशेष तरीके से जांच करके चौबीस घंटे में ह्त्या का खुलाशा किया जाय | अगर खुलाशा नहीं हुआ तो फिर कार्यवाही निश्चित है |


Conclusion:मीडिया से बात करते हुये उप मुख्यमंत्री ने कहा कि रूटीन चेकिंग के लिये थाने आये है कई खामिया मिली है जिन्हे दुरुस्त करने के निर्देश दिये है | अधिकारियो को निर्देशित किया गया है कि भूमाफिआओ के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करे | 

बाईट - केशव प्रसाद मौर्य 

                 उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार  

अखण्ड प्रताप सिंह
कानपुर ।
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.