ETV Bharat / state

प्रियंका गांधी के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

author img

By

Published : Feb 16, 2022, 9:25 PM IST

Updated : Feb 16, 2022, 9:53 PM IST

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बुधवार को कानपुर में चुनावी दौरा किया. प्रियंका गांधी के रोड शो के दौरान जनसैलाब उमड़ पड़ा.

प्रियंका गांधी के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब
प्रियंका गांधी के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

कानपुर : कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने बुधवार को कानपुर का चुनावी दौरा किया. चुनावी दौरे के समय प्रियंका गांधी ने कानपुर की कई विधानसभा क्षेत्र में रोड शो करके अपनी ताकत का एहसास कराया.

प्रियंका गांधी के रोड शो के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका फूलों की बर्षा करके स्वागत किया. कांग्रेस महासचिव के रोड शो में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा. छावनी विधानसभा क्षेत्र से होकर प्रियंका गांधी का काफिला किदवई नगर चौराहे तक पहुंचा. इसके बाद किदवई नगर सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी अजय कपूर ने प्रियंका गांधी की गाड़ी पर सवार होकर रोड शो किया.

प्रियंका गांधी के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

गौरतलब है कि कानपुर महानगर में कुल 10 विधानसभा सीट हैं. जिसमें से मात्र 1 सीट कांग्रेस के खेमे में है. वर्ष 2017 में सपा-कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशी सोहेल अंसारी ने छावनी विधानसभी सीट से जीत हासिल की थी.

प्रियंका गांधी ने कानपुर में किया रोड शो
प्रियंका गांधी ने कानपुर में किया रोड शो

ईटीवी भारत की टीम ने कानपुर की किदवई नगर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अजय कपूर से खास बातचीत की. बातचीत के दौरान अजय कपूर ने कहा कि उन्हें क्षेत्र की जनता पर भरोसा है. किदवई नगर क्षेत्र की जनता उनके विकास कार्यों को देखकर उन्हें फिर से जिताएगी.

कांग्रेस प्रत्याशी अजय कपूर से खास बातचीत

इसे पढ़ें- मुख्तार अंसारी को एमपी एमएलए कोर्ट ने एक लाख के मुचलके पर दी जमानत, तुरंत रिहा करने का आदेश

Last Updated :Feb 16, 2022, 9:53 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.